फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Back in Goa, Manohar Parrikar makes petrol, beer costlier

गोवा CM बनते ही मनोहर परिकर ने पेट्रोल-शराब के दाम बढ़ाए

Sat, 25 Mar 2017 10:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sat, 25 Mar 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
Back in Goa, Manohar Parrikar makes petrol, beer costlier
Kejriwal's tongue had to be trimmed as he spoke against PM Modi: Manohar Parrikar - फोटो : demo
विधानसभा में बहुमत की परीक्षा पास करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने वित्त मंत्रालय भी अपने पास रखा है। राज्य के आर्थिक हालात सुधारने के लिए परिकर ने कुछ बड़े कदम उठाए हैं। इसके लिए उन्होंने अपने उस वादे को तोड़ दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में पेट्रोल की कीमतें 60 रुपए प्रति लीटर से कम ही रहेंगे।
विज्ञापन


परिकर ने पेट्रोल पर वैट 7 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। इसके बाग पेट्रोल कीमत 65 रुपए तक पहुंच गई है। इसके अलावा राज्य में बीयर भी 3-5 रुपए महंगी हो गई है। परिकर ने कहा, "इसमें बदलाव की जरूरत थी। बजट सुधार के लिए इस तरह के कदम अनिवार्य हो गए थे।"
विज्ञापन


परिकर ने बीयर पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। इसके अलावा उन्होंने शराब की लाइसेंस की फीस भी लाख रुपए तक बढ़ा दी है। इसके चलते दूसरी शराब के दाम बढ़ने भी तय हैं। परिकर के पास भाजपा के 13, एमजीपी के 3 और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के 3 विधायकों का समर्थन है। इस गठबंधन को 3 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, गोवा स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलप्मेंट कॉर्पोरेशन (जीएसआईडीसी) के कई काम अटके पड़े थे। परिकर सरकार का कहना है कि 2020 तक गोवा को देश का पहला कचरा-मुक्त राज्य और भिखारी-मुक्त राज्य बनाने के लिए पैसा आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed