{"_id":"5baebcf7867a55114379607d","slug":"bachendri-pal-taken-a-new-resolution-inspired-by-namami-gange-campaign-for-cleaning-the-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मिशन गंगे’ पर रवाना होंगी एवरेस्ट फतह करने वाली बछेंद्री पाल, अभियान से प्रेरित होकर लिया संकल्प","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
‘मिशन गंगे’ पर रवाना होंगी एवरेस्ट फतह करने वाली बछेंद्री पाल, अभियान से प्रेरित होकर लिया संकल्प
एजेंसी, नई दिल्ली।
Updated Sat, 29 Sep 2018 05:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नमामि गंगे’ अभियान से प्रेरित होकर नया संकल्प लिया है।
बछेंद्री पाल के नेतृत्व में अक्तूबर में 40 सदस्यीय दल ‘मिशन गंगे’ पर रवाना होगा। इसका मकसद गंगा स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक करना है। यह राफ्टिंग अभियान हरिद्वार से शुरू होकर पटना पर खत्म होगा।
टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की प्रमुख बछेंद्री पाल ने कहा कि पांच अक्तूबर को हरिद्वार से दल रवाना होगा। यहां से बिजनौर, फरूखाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, बक्सर होते हुए 30 अक्तूबर को पटना में यह यात्रा खत्म होगी।
इस दौरान दल करीब 1500 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। दल के सदस्य हर पड़ाव पर दो से तीन दिन रुकेंगे और यहां स्थानीय लोगों की मदद से सफाई और जागरूकता अभियान चलाएंगे। इस दौरान गंगा से जो भी कचरा इकट्ठा होगा, उसे स्थानीय निकाय की मदद से निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
दल में शामिल हैं आठ पर्वतारोही : बछेंद्री पाल के अलावा पर्वतारोही आरएस पाल, बिनिता सोरेन, चेतना साहू, पूनम राण, स्वर्णलता दलाई, हेमंत गुप्ता और प्रेमलता अग्रवाल भी इस मिशन का हिस्सा हैं।