{"_id":"571ab1ad4f1c1b742f8b470e","slug":"baby-fell-down-in-water-bucket-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारपाई से पानी भरी बाल्टी में गिरी 6 महीने की मासूम, मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चारपाई से पानी भरी बाल्टी में गिरी 6 महीने की मासूम, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 23 Apr 2016 04:50 AM IST
सार
- चारपाई पर सोई थी छह महीने की बच्ची, बगल में रखी थी बाल्टी
- बाथरूम में कपड़े धो रही थी मासूम की मां, परिजनों में मचा कोहराम
- मुरादाबाद मंडल में अब तक इस तरह की यह तीसरी घटना
विज्ञापन
जरा सी लापरवाही में गई मासूम की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जरा सी लापरवाही में एक मासूम की जान चली गई। चारपाई पर सो रही छह महीने की बच्ची पानी से भरी बाल्टी में गिर गई, जब तक उसे बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एक सप्ताह के अंदर मुरादाबाद मंडल में इस तरह की यह तीसरी घटना है।
यह हृदयविदारक घटना असमोली थाना क्षेत्र के गांव नरेटा मोहम्मदपुर गांव की है। गांव निवासी निजाम की छह महीने की बेटी चारपाई पर सो रही थी। उसकी मां बाथरूम में कपड़े धो रही थी। सामने ही चारपाई थी। अचानक मासूम ने करवट बदली और पानी से भरी बड़ी बाल्टी में गिर गई।
मां को आहट हुई और उसने तत्काल बच्ची को बाल्टी से निकाला लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। दुखी मां को सांत्वना देने के लिए आस-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। हर किसी ने घटना पर दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
अतीत में हुईं प्रमुख घटनाएं
18 अप्रैल 2016- बहजोई के ग्राम शाकिन शोभापुर में पानी से भरी बाल्टी में गिरने से सतपाल सिंह के डेढ़ वर्षीय पुत्र मोनू की मौत हो गई।
18 अप्रैल 2016- अमरोहा के बेगमसराय कला में नदीम का दो वर्षीय बेटा अबुबक्र घर में रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। उसकी मौत हो गई।
यह सावधानी रखें-
मासूमों को अपनी नजर से दूर न होने दें।
घर के गड्ढे या हौद को ढक कर रखें।
पानी से भरे भगोने, टब और बाल्टी मासूमों की पहुंच से दूर रखें।
घर के सामने कोई नाला और गटर तो उसे बंद कराने का प्रयास करें।