फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Babul Supriyo siege by students at Jadavpur University is serious matter : Governor Jagdeep Dhankhar

जादवपुर विश्वविद्यालय में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का घेराव करना गंभीर मामला: राज्यपाल धनखड़

Thu, 19 Sep 2019 08:10 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आसिम खान Updated Thu, 19 Sep 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
Babul Supriyo siege by students at Jadavpur University is serious matter : Governor Jagdeep Dhankhar
बाबुल सुप्रियो (फाइल फोटो)

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के एक समूह द्वारा केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का घेराव किया जाना एक गंभीर मुद्दा है। उन्होंने घटना के संबंध में राज्य के मुख्य सचिव को तुरंत कदम उठाने को कहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्य सचिव मलय डे ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि शहर के पुलिस आयुक्त को फौरन मामले पर गौर करने का निर्देश दिया गया है। जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के एक समूह ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का घेराव किया और उन्हें काले झंडे दिखाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रियो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करने के लिए विश्वविद्यालय आए थे। मंत्री अभी कैंपस में ही रुके हैं, क्योंकि प्रदर्शनकारी छात्रों ने उनकी कार का रास्ता रोक दिया। धनखड़ ने कहा कि जादवपुर विश्वविद्यालय में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और अन्य का घेराव किया जाना गंभीर मामला है।

राजभवन सूत्रों ने बताया कि धनखड़ ने राज्य के मुख्य सचिव मलय डे से बात की और जादवपुर विश्वविद्यालय में हालात पर काबू के लिए तुरंत कदम उठाने को कहा। मुख्य सचिव ने त्वरित कदम के बारे में आश्वस्त किया और संकेत दिया कि इस संबंध में शहर के पुलिस आयुक्त को शुरुआती निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed