सड़क हादसे में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रीयो घायल
- वह अपनी बेटी को लेने के लिए जा रहे थे
- कार ने सुप्रियो की बाइक को टक्कर मार दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री और आसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रीयो दिल्ली में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं।
इस हादसे में वह घायल हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें एम्स में दाखिल करवाया गया है। वहां वह डॉक्टरों की देख-रेख में हैं।
सूत्रों के अनुसार वह अपनी बेटी को लेने के लिए जा रहे थे। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण-पश्चिमी जिला उपायुक्त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना मोती बाग इलाके में वसंत गांव के पास हुई।
बताया जाता है कि बाबुल बाइक चलाने के शौकीन हैं और वे दिल्ली की सड़कों पर अक्सर बाइक की सवारी करते दिख जाते हैं। हालांकि उनके साथ उनकी गाड़ी व सुरक्षा कर्मी भी साथ ही होते हैं।
केंद्रीय राज्यमंत्री शुक्रवार रात में बुलेट से बेटी को लेने एयरपोर्ट जा रहे थे। उसकी ऑडी कार पीछे चल रही थी। गाड़ी में ड्राइवर व पीएसओ बैठे थे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय राज्यमंत्री की बुलेट को पीछे से आ रही इनोवा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह नीचे गिर पड़े। दुर्घटना में तीन-चार गाड़ियां भी आपस में भिड़ गई।
एम्स में बाबुल का इलाज कर रहे डाक्टर अमित गुप्ता का कहना है कि हादसे में बाबुल को जो की टक्कर लगी है इसलिए उनके भीतरी हिस्सों की जांच की जा रही है। साथ उनकी कोहनी में भी चोट लगी है। हालांकि की उनकी जांच रिपोर्ट सामान्य आयी हैं। उनकी हालत ठीक है।
Union Minister Babul Supriyo injured in a road accident in Delhi, admitted to AIIMS Trauma Centre, he's under observation.
— ANI (@ANI_news) May 6, 2016