{"_id":"67a6d62fbe65ec221f0b7354","slug":"babarpur-assembly-election-result-2025-live-aap-goapl-rai-bjp-anil-kumar-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Babarpur Chunav Result 2025 Live: बाबरपुर सीट से जीते गोपाल राय, भाजपा के अनिल वशिष्ठ को दी मात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Babarpur Chunav Result 2025 Live: बाबरपुर सीट से जीते गोपाल राय, भाजपा के अनिल वशिष्ठ को दी मात
Sat, 08 Feb 2025 03:23 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 08 Feb 2025 03:23 PM IST
सार
बाबरपुर सीट के इतिहास की बात करें तो यहां आम आदमी पार्टी के उदय से पहले भाजपा का दबदबा रहा था और 1993 से लेकर 2013 तक हुए पांच चुनाव में से चार बार भाजपा ने इस सीट पर कब्जा किया था।
विज्ञापन
बाबरपुर सीट पर चुनाव नतीजे घोषित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पूर्वी दिल्ली की बाबरपुर विधानसभा सीट गोपाल राय ने जीत हासिल की है। गोपाल राय को चुनाव में 76192 वोट मिले हैं और उन्होंने भाजपा के अनिल कुमार वशिष्ठ को 18994 वोटों के अंतर से हराया। कांग्रेस के इशराक खान को महज 8797 वोट ही मिल सके। बाबरपुर सीट पर बीते दो चुनाव में भी आप का कब्जा रहा था और बाबरपुर के लोगों ने तीसरी बार भी गोपाल राय पर ही विश्वास जताया। हालांकि आम आदमी पार्टी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।
बाबरपुर सीट पर आप से पहले भाजपा का रहा है दबदबा
बाबरपुर सीट के इतिहास की बात करें तो यहां आम आदमी पार्टी के उदय से पहले भाजपा का दबदबा रहा था और 1993 से लेकर 2013 तक हुए पांच चुनाव में से चार बार भाजपा ने इस सीट पर कब्जा किया था। बीते दो चुनाव से आम आदमी पार्टी को गोपाल राय यहां से विधायक हैं। वर्ष 1993 में अस्तित्व में आई बाबरपुर विधानसभा सीट मिली-जुली बसावट वाला इलाका है। इसमें नवीन शाहदरा और न्यू जाफराबाद जैसी पॉश मानी जाने वाली कॉलोनियां हैं।
इसके अलावा बाबरपुर सीट में बाबरपुर, बलबीर नगर, कबीर नगर, शिवाजी पार्क और कबूल नगर, कर्दमपुरी, नार्थ घोंडा, ईस्ट व वेस्ट गोरख पार्क, वेलकम, जनता कॉलोनी, न्यू जाफराबाद, सुभाष मोहल्ला, नूर-ए-इलाही जैसे इलाके आते हैं। वर्ष 2008 के परिसीमन के बाद बाबरपुर विधानसभा में मौजपुर का काफी बड़ा इलाका इसमें जोड़ा गया है।