फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   baba ramdev told about patanjali turnover in a press conference

पतंजलि उड़ा देगा 'नेस्ले' की चिड़िया, बंद हो जाएगा 'कोलगेट' का गेट: रामदेव

Tue, 26 Apr 2016 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Apr 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev told about patanjali turnover in a press conference
बाबा रामदेव ने उड़ाया कई कंपनियों का मजाक - फोटो : getty

योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार को पतंजलि आयुर्वेद के कारोबार में हुई बढ़ोत्तरी को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि पिछले 4 सालों में पतंजलि ने 1100 फीसदी की बढ़ोतरी कर ली है।

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी उपलब्धियों का बखान करते हुए बाबा रामदेव ने कई कंपनियों का मजाक भी उड़ाया। वे बोले कि जल्द ही हम तीन मल्टीनेशनल कंपनियों को शीर्षासन करवा देंगे।
विज्ञापन


मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले के बारे में बाबा रामदेव बोले कि नेस्ले का पंछी जल्दी ही उड़ जाएगा। वो यहीं नहीं रुके, कोलगेट का भी उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा कि कोलगेट का गेट भी जल्द ही बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि हम अपने प्रोडक्ट बेचने के लिए ग्लैमर का इस्तेमाल नहीं करते हैं, जबकि पतंजलि की ब्यूटी क्रीम का विज्ञापन ग्लैमर दिखाकर किया जा रहा है।

5 हजार करोड़ से ऊपर पहुंचा टर्नओवर

baba ramdev told about patanjali turnover in a press conference
बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने बताया कि पतंजलि घी का टर्नओवर 1308 करोड़ रुपए और दंतकांति मंजन का टर्नओवर 425 करोड़ रुपए रहा है। वे बोले कि 2015-16 में पतंजलि आयुर्वेद का कारोबार करीब 150 फीसदी बढ़ा है। इस बढ़ोत्तरी के साथ ही पतंजलि का टर्नओवर 5 हजार करोड़ से ऊपर पहुंच गया है।

अपनी प्रचार नीति की सराहना करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने प्रचार का सबसे सही तरीका अपनाया है। उन्होंने महिलाओं को उत्पाद के तौर पर पेश नहीं किया। उनका पूरा प्रचार लोगों को शिक्षित और जागरूक करने पर केंद्रित रहा।

बाबा रामदेव बोले कि मल्टीनेशनल कंपनियां डूब रही हैं। उन्होंने प्रोफेशनल्स से कंपनियों को छोड़कर पतंजलि के साथ जुड़ने का भी ऑफर दे डाला। वे बोले कि आने वाले समय में वह करीब 5 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराएंगे।

कब-कब कितना रहा टर्नओवर

baba ramdev told about patanjali turnover in a press conference
रामदेव - फोटो : getty

पतंजलि का 2011-12 में टर्नओवर 446 करोड़ था, जो 2012-13 में बढ़कर 850 करोड़ हो गया। कंपनी ने 2013-14 में 1200 करोड़ का बिजनेस किया और 2014-15 के आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने 2006 करोड़ रुपयों का टर्नओवर दर्ज किया।

2015-16 में पतंजलि ने 150 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 5000 करोड़ रुपए के टर्नओवर को भी पीछे छोड़ दिया है। अब 2016-17 के लिए कंपनी का टारगेट है कि वह 10,000 करोड़ रुपए का टर्नओवर हासिल कर ले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed