फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Ramdev supports RSS on Kerala CM Pinarayi Vijayan statement

केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने RSS पर लगाए गंभीर आरोप, समर्थन में उतरे बाबा रामदेव

Thu, 22 Mar 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Thu, 22 Mar 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev supports RSS on Kerala CM Pinarayi Vijayan statement
केरल मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर बाबा रामदेव का बयान - फोटो : ANI

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आरएसएस पर दिए बयान पर सियासी पारा चढ़ गया है। आरएसएस के समर्थन में योग गुरू बाबा रामदेव उतर आए हैं। रामदेव ने कहा कि मैंने आरएसएस के नेताओं को करीब से देखा है। वह कोई आतंकवादी या नक्सली नहीं है। आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है। वो ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे राष्ट्र की छवि पर दाग लगेगा। 

विज्ञापन

 


आपको बता दें कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था पीएफआई और आरएसएस अवैध तरीके से हथियार चलाने की ट्रेनिंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। पिनाराई ने कहा कि जरूरत पड़ने पर उन पर बैन लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विजयन ने कहा कि सरकार एक कानून बनाकर सार्वजनिक और पूजा स्थलों पर किये जाने वाले कसरत और हथियारों के प्रशिक्षण पर प्रतिबंध लगाएगी। उन्होंने कहा कि लाठियों का इस्तेमाल करते हुये संघ के कार्यकर्ता विद्यालयों के मैदानों, पूजा स्थलों और खाली जमीनों पर कसरत करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि हथियारों की अवैध ट्रेनिंग में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विजयन के इस बयान पर केरल में मौजूद संघ के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। केरल का यह मामला अब दिल्ली तक पहुंच चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed