फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Kashi Vishwanath Prasad is being received through speed post devotees ordering online has increased

Varanasi: स्पीड पोस्ट से मिल रहा काशी विश्वनाथ का प्रसाद, ऑनलाइन प्रसाद मंगाने वाले भक्तों की संख्या तीन गुना

Sun, 26 Feb 2023 06:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 26 Feb 2023 06:35 PM IST
सार

देश-विदेश से आने वाले भक्त अपने साथ आध्यात्मिक अनुभूति के साथ बाबा विश्वनाथ का प्रसाद भी अपने साथ ले जाना चाहते हैं। जो भक्त किन्हीं कारणों से अपने साथ प्रसाद ले जाने में सक्षम नहीं होते हैं, वे भी प्रसाद का ऑनलाइन ऑर्डर कर अपने घर पर प्राप्त करते हैं।

विज्ञापन
Baba Kashi Vishwanath Prasad is being received through speed post devotees ordering online has increased
काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाबा काशी विश्वनाथ धाम का ऑनलाइन प्रसाद मंगाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाबा के धाम से ऑनलाइन प्रसाद वितरण की योजना 2020 में शुरू हुई थी। उस वर्ष केवल 1501 बाबा के भक्तों ने ऑनलाइन प्रसाद पाने के लिए संपर्क किया था। 2021 में यह संख्या 1709 और 2022 में 3313 हो गई। इस वर्ष के पहले दो महीनों में ही यह संख्या 2053 हो गई है। मंदिर प्रशासन को अनुमान है कि संख्या बढ़ रही है, जल्द ही भारी संख्या में भक्त ऑनलाइन के माध्यम से बाबा काशी विश्वनाथ का प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बाबा काशी विश्वनाथ धाम का जीर्णोद्धार कराने के बाद दिनों-दिन मंदिर आने वाले भक्तों की संख्या में वृद्धि हो रही है। देश-विदेश से आने वाले भक्त अपने साथ आध्यात्मिक अनुभूति के साथ बाबा विश्वनाथ का प्रसाद भी अपने साथ ले जाना चाहते हैं। जो भक्त किन्हीं कारणों से अपने साथ प्रसाद ले जाने में सक्षम नहीं होते हैं, वे भी प्रसाद का ऑनलाइन ऑर्डर कर अपने घर पर प्राप्त करते हैं। इसके अलावा कई भक्त बाबा की पूजा-अर्चना का ऑनलाइन दर्शन लाभ उठाते हैं और इसी तरह ऑनलाइन प्रसाद भी प्राप्त करते हैं। दिनोंदिन ऐसे भक्तों की संख्या में वृद्धि हो रही है। 
विज्ञापन


इस तरह पाएं प्रसाद
मंदिर प्रशासन ने बताया है कि बाबा काशी विश्वनाथ धाम का प्रसाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। प्रसाद के कई विकल्प हैं, जिनमें सबसे कम केवल 251 रूपये ऑनलाइन भेजकर प्रसाद प्राप्त किया जा सकता है। इसमें बाबा की एक छवि के साथ प्रसाद शामिल होता है। प्रसाद पाने के लिए 'सीनियर सुपरिटेंडेंट पोस्ट ऑफिस, वाराणसी ईस्ट सर्कल- 221001' पर ई-मनी के माध्यम से 251 रूपये का भुगतान करना पड़ता है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed