फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   azam khan will be in jail if bjp government comes in power

भाजपा की सरकार आई तो आजम खान जाएंगे जेल: संगीत सोम

Tue, 08 Mar 2016 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 08 Mar 2016 03:05 AM IST
सार

  • पाक साफ है तो सीबीआई जांच से क्यों डर रही सरकार, नैतिकता पर इस्तीफा दे।
  • पूछा कि तीन साल से जो मैं पीड़ा झेल रहा हूं, उसका कौन देगा हिसाब।

विज्ञापन
azam khan will be in jail if bjp government comes in power
संगीत सोम - फोटो : getty

विस्तार

सरधना से भाजपा विधायक और मुजफ्फरनगर दंगे में जेल गए ठा. संगीत सोम ने कैबिनेट मंत्री आजम खां पर मुजफ्फरनगर दंगा कराने का आरोप लगाते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग की है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगते हुए कहा कि जस्टिस सहाय रिपोर्ट आने के बाद सरकार का सच सामने आ चुका है। ऐसे में इस पूरे मामले की अब सीबीआई जांच होना जरूरी है। भाजपा सरकार आने पर आजम खां को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ठा. संगीत सोम ने आरोप लगाते हुए कहा कि दंगा पूरी तरह प्लांट कराया गया था। अधिकारी तो सरकार के नौकर हैं। सरकार के नुमाइंदे जैसा आदेश देंगे, अधिकारी वैसा ही करेंगे। इसलिए मुजफ्फरनगर में जो कुछ हुआ उसके पीछे सरकार दोषी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भी आजम खां ने यह दंगा पूरी तरह प्लांट कराया था। तभी तो स्टिंग ऑपरेशन को झूठा करार देने का पूरा षड्यंत्र रचा जा रहा है। मांग की कि आजम खां को दंगे का अपराधी बनाकर इसकी जांच होनी चाहिए और जेल भेजा जाना चाहिए।

'हम नहीं डर रहे तो सरकार क्यों'

azam khan will be in jail if bjp government comes in power
संगीत सोम - फोटो : getty

उन्होंने कहा कि जांच आयोग की रिपोर्ट सरकार के खिलाफ गई है। यदि सरकार पाक साफ है तो सीबीआई जांच से दूर क्यों भाग रही है। हमें भी इस दंगे में सरकार ने आरोपी बनाया। जब हम नहीं डर रहे तो सरकार क्यों डर रही है।

अब इस दंगे की सीबीआई जांच होनी चाहिए, ताकि सच जनता के सामने आ सके और दंगे के असली दोषी जेल जा सकें। संगीत सोम ने अपनी पीड़ा रखते हुए कहा कि तीन साल से वो और उनका परिवार पीड़ा झेल रहा है।

दंगे का आरोपी बनाकर मुझे जेल भेजा गया। जहां जितनी मानसिक यातनाएं सरकारी तंत्र दे सकता था, उन्हें दी गयी। इन सबका हिसाब कौन देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed