{"_id":"5742328b4f1c1bb515690fe9","slug":"azam-khan-targets-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां का प्रधानमंत्री मोदी पर अटपटा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आजम खां का प्रधानमंत्री मोदी पर अटपटा बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Mon, 23 May 2016 03:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने रविवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीर छोड़े। कहा कि मोदी जी- अब पत्नी को भी घर ले आइए...। मोदी जी के घर जब बेटा अथवा बेटी होगी तब खुद बधाई देने जाऊंगा। बेटियों को अधिकार की बात तो तभी सार्थक होगी जब मोदी जी के खुद बेटी होगी।
एक स्वागत समारोह के दौरान बेटियों को अधिकार वाले पीएम के बयान पर आजम खां ने यह बात कही। नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि पहले दिन से कहता आया हूं कि मोदी जी अपनी मां को साथ रखें। दो साल बाद उन्होंने मेरी बात मान ली है। अब देश को भरोसा दिलाना होगा कि जिंदगी भर मोदी अपनी मां को साथ रखेंगे।
आजम खां ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को धोखे से ठग लिया। हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान का नारा देने वाले अवाम के दुश्मन हैं। पुरी के शंकराचार्य कह चुके हैं कि जिस मुल्क का बादशाह झूठ बोलेगा उस मुल्क में सूखा पड़ेगा। बर्बाद हो जाएगा और जनता परेशान रहेगी। शंकराचार्य की बात सही साबित हो रही है। चुनौती दी कि अवाम के लिए जो उन्होंने किया है, अगर भाजपा के बड़े-बड़े नेता करके दिखा दें तो उनके नाम गुलामी लिख देंगे।