फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly election 2018: Azam Khan says BJP has been fighting elections in my name

मैं भाजपा की ‘आइटम गर्ल’, सारे चुनाव भाजपा मेरे नाम पर ही लड़ती रही है : आजम खान 

Thu, 25 Oct 2018 09:36 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Oct 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
assembly election 2018: Azam Khan says BJP has been fighting elections in my name
आजम खां - फोटो : PTI
अपने बयानों के लिये अक्सर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने बुधवार को कहा कि वह भाजपा की राजनीतिक ‘आइटम गर्ल’ हैं। उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने उनके नाम पर उत्तर प्रदेश का पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था और अब उनके नाम पर ही आगामी लोकसभा चुनाव भी लड़ेगी।
विज्ञापन


भाजपा ने खां के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने जो अभद्र शब्द इस्तेमाल किया है, वह उनकी सोच को दर्शाता है। 

मशवराती काउंसिल की विशेष बैठक में शामिल होने आये खां ने संवाददाताओं से बातचीत में खुद को भाजपा की ‘आइटम गर्ल’ बताया और कहा ‘‘सारे चुनाव भाजपा मेरे नाम पर ही लड़ती रही है। पिछला विधानसभा चुनाव मेरे नाम पर लड़ा। 
विज्ञापन


अब लोकसभा चुनाव भी मेरे ही नाम पर लड़ेगी। मेरा तो यह हाल कर दिया है कि मुझे खुद नहीं पता कि मेरे ऊपर कितने मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं। मेरे नाम से कितने सम्मन और वारंट जारी कर दिए गए हैं, मैं तो बस उन्ही मुकदमों की पैरवी करता घूमता रहता हूं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि उनके पास कोई संपत्ति नहीं है। उनका सिर्फ एक बैंक खाता है जो विधान भवन में स्थित एसबीआई की शाखा में है। इसके सिवाय अगर देश के किसी भी बैंक में उनका कोई खाता मिल जाये तो उनको कुतुबमीनार पर फांसी दे दी जाए। (इनपुट:भाषा) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed