फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Azam Khan's Close officers will be removed

यूपी में आजम खान के चहेते अफसरों पर गिरेगी गाज

Sun, 12 Mar 2017 10:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Sun, 12 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan's Close officers will be removed
आजम खान - फोटो : file photo

उत्तरप्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही अब पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां के चहेते अफसरों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कई अफसरों की रामपुर से वापसी की उम्मीद टूटी है। वहीं, कई ने तो अपना बोरिया-बिस्तर बांधना शुरू कर दिया है। प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भाजपा की सरकार आ गई है।

विज्ञापन


हालांकि अभी सरकार का गठन होना बाकी है लेकिन सरकारी सिस्टम में तैनात अफसरों खासतौर से उन अफसरों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, जो आजम खां के करीबी माने जाते हैं, जबकि कुछ अफसर चुनाव आयोग के डंडे का शिकार हो चुके हैं। 
विज्ञापन


वह उम्मीद के संग दूसरे जनपदों में चले गए कि सरकार आने के बाद वापस आ जाएंगे लेकिन अब भाजपा की सरकार आने के बाद उन अफसरों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। सपा सरकार के वापस आने की उम्मीद लगाए बैठे अफसरों को अब झटका लगा है। फिलहाल सपा के चहेते अफसरों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अफसरों ने बोरिया बिस्तरा बांधना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के कई निर्माण अधिकारी भी आ सकते हैं निशाने पर

Azam Khan's Close officers will be removed
आजम खान - फोटो : file photo

इनकी वापसी की उम्मीद टूटी
डीएम रहे अमित किशोर, एसपी रहीं साधना गोस्वामी, सीओ सिटी रहे आले हसन, एडीएम प्रशासन रहे मदन गर्बियाल, बीएसए एसके तिवारी, तहसीलदार सदर अमित भारतीय, एआरटीओ प्रवर्तन केपी सिंह यादव।

इनका जाना है तय
डीएम डॉ. राजशेखर, एसपी केशव कुमार चौधरी, एडीएम प्रशासन उमेश कुमार मंगला, एडीएम वित्त एमपी सिंह, एएसपी मोहम्मद तारिक, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, डीपीआरओ परवेज आलम, सीएमओ डॉ. एसएल सारस्वत।

नई सरकार बनने के बाद जल निगम के कई इकाइयों के अफसर भी सरकार के निशाने पर आ सकते हैं। जल निगम का विभाग नगर विकास मंत्री आजम खां के पास रहा है। विकास कार्यों के दौरान कई इकाइयों को रामपुर लाया गया था। इस दौरान ई अफसर आजम के करीबी रहे। अब यह अफसर भी निशाने पर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed