{"_id":"57d9d8bc4f1c1b912cd49648","slug":"azam-khan-asks-media-do-you-want-me-too-terminated","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रियों की बर्खास्तगी पर बोले आजम, 'तो क्या मुझे भी हटवाना चाह रहे हो'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मंत्रियों की बर्खास्तगी पर बोले आजम, 'तो क्या मुझे भी हटवाना चाह रहे हो'
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
Updated Thu, 15 Sep 2016 04:39 AM IST
विज्ञापन
आजम खान
- फोटो : file photo
आजम खां इन दिनों रामपुर में हैं। ईद उल अजहा की नमाज के बाद उनसे जब मीडिया ने दो मंत्रियों की बर्खास्तगी के बाबत सवाल पूछा तो वह बोले-...तो क्या मुझे भी हटवाना चाह रहे हो। लेकिन बुधवार को उन्होंने लखनऊ की किसी भी हलचल पर बात करने के बजाय मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के सबसे मजबूत कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान दस सितंबर को अपने गृह जनपद रामपुर में ईद उल अजहा मनाने आए थे। 13 सितंबर को उन्होंने नमाज के बाद मीडिया से बात की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री पर कई सवाल खड़े किए थे। जब पत्रकारों ने उनसे बर्खास्त किए गए खनन मंत्री गायत्री प्रजापति और राजकिशोर के बारे में सवाल किया तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा ...तो क्या मुझे भी हटवाना चाह रहे हो।
विज्ञापन
बाद में कहा कि किस मंत्री को हटाना है और किसी बनाना है यह मुख्यमंत्री पर निर्भर होता है। जरूर कोई ऐसा काम किया होगा जो उन्हें हटाया गया है। इसके अलावा कुछ नहीं कहा। बुधवार को भी उनके आवास पर तमाम मीडिया कर्मी पहुंचे, लेकिन उन्होंने कोई बात करने के बजाए दूरी बनाए रखी। आजम खां 15 सितंबर तक रामपुर में ही रहेंगे।
विज्ञापन