फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya Verdict: VHP says Muslims should accept Supreme Court Decision

अयोध्या मामले पर महात्मा गांधी के नजरिए को स्वीकार करे मुस्लिम पक्ष : विहिप

Sun, 17 Nov 2019 10:26 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित कुमार Updated Sun, 17 Nov 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Verdict: VHP says Muslims should accept Supreme Court Decision
विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे - फोटो : ANI

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने रविवार को कहा कि अयोध्या मामले पर मुस्लिम समुदाय को सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वीकार करना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि महात्मा गांधी ने सोमनाथ मंदिर मामले में इसी तरह की अपील की थी। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने फैसले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की बात कही है।
विज्ञापन


परांडे ने कहा कि महात्मा गांधी ने मुस्लिमों से सोमनाथ मंदिर (जिसे कई शताब्दी पहले ध्वस्त कर दिया गया था) के पुनर्निर्माण के लिए तत्कालीन केंद्र सरकार के फैसले को स्वीकार करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि गांधी ने कहा था कि मुस्लिमों को निर्णय स्वीकार करना चाहिए अन्यथा गलत संदेश जाएगा कि उनका लगाव मंदिर के विध्वंसकों के साथ है। उन्होंने दावा किया कि गांधी ने अपने अखबार ‘हरिजन’ में यह राय व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वसम्मति से आया है, इसलिए इसमें पुनर्विचार याचिका की कोई जरूरत नहीं है। 


इस बीच विहिप के वरिष्ठ नेता मिलिंद परांडे ने रविवार को कहा कि राम मंदिर के लिए नक्शा और 60 फीसदी निर्माण सामग्री तैयार है। उन्होंने कहा कि विवादित जमीन रामलला को सौंप दी गई है और दूसरी बुनयादी चीजों का हम ख्याल रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र अगर व्यवस्था बनाए तो हिंदू समाज तुरंत राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर सकता है। 

अयोध्या की तरह ही काशी और मथुरा के लिए मुहिम चलाने के सवाल पर परांडे ने कहा कि हम सामाजिक सुधार संबंधी बहुत से काम कर रहे हैं। अभी हमारे पास वक्त नहीं है। इसलिए हम काशी और मथुरा मामले में अभी शामिल नहीं होने जा रहे हैं। अभी हमारा सारा ध्यान अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण पर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed