फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan News in Hindi: Meet The Sompura Family Who Prepare Design Of Temple

Ayodhya Ram Mandir News: इस परिवार ने तैयार किया है राम मंदिर का डिजाइन, 15 पीढ़ियों से कर रहा एक ही काम

Thu, 30 Jul 2020 06:51 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: अमित कुमार Updated Thu, 30 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan News in Hindi: Meet The Sompura Family Who Prepare Design Of Temple
राममंदिर का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत होने जा रही है। पांच अगस्त को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन में शामिल होंगे। मंदिर निर्माण की तैयारियां जोरों पर हैं। खास तरह के पत्थर मंगवाए जा रहे हैं। इतिहास को संजोकर रखने के लिए टाइम कैप्सूल की चर्चा है। इसके अलावा राम मंदिर को भव्य बनाने अन्य खास चीजें भी खासतौर से तैयार करवाई जा रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो भव्य राम मंदिर बनने वाला है, उसका डिजाइन किसने तैयार किया है। चलिए हम आपको बताते हैं। 

विज्ञापन


अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का डिजाइन जिसने तैयार किया है, उन्हें इस काम में महारत हासिल है। कुछ लोगों का तो मानना है कि उनसे बेहतर तो यह काम कोई कर ही नहीं सकता। दरअसल जिस गुजरात के परिवार का दिमाग इस डिजाइन के पीछे है, वो 1-2 नहीं बल्कि पूरी 15 पीढ़ियों से यही काम करता आ रहा है। उनका एक ही काम है—मंदिरों के डिजाइन तैयार करना। अपने इस काम के बूते उन्होंने न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। 

विज्ञापन

अब तक 131 मंदिरों के डिजाइन तैयार किए

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan News in Hindi: Meet The Sompura Family Who Prepare Design Of Temple
चंद्रकांत सोमपुरा - फोटो : Social Media

गुजरात के इस सोमपुरा परिवार ने अयोध्या से पहले भी कई बड़े मंदिरों के डिजाइन तैयार किए हैं। इनमें गुजरात का सोमनाथ मंदिर, अक्षरधाम और अंबाजी मंदिर शामिल है। इसके अलावा लंदन के स्वामीनारयाण मंदिर का डिजाइन भी उन्हीं की देन है। इनकी 15 पीढ़ियां अब तक देश विदेश में 131 से अधिक मंदिर की डिजाइन तैयार कर चुकी है।  

 

वास्तुकला का रखते हैं खास ध्यान
सोमपुरा परिवार के डिजाइन बनाने की एक और खास बात है। यह नगर शैली के मंदिरों की डिजाइन वास्तुकला के हिसाब से बनाते हैं। इस परिवार के सदस्यों की बात करें तो मुख्य भूमिका में चंद्रकांत सोमपुरा उनके बड़े बेटे निखिल और छोटे बेटे आशीष सोमपुरा हैं। गुजरात के सोमनाथ मंदिर का डिजाइन चंद्रकांत सोमपुरा के पिता प्रभाशंकर सोमपुरा ने तैयार किया था। इसके लिए उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। यही नहीं वह शिल्प शास्त्र पर 15 से ज्यादा किताबें भी लिख चुके हैं।  

तीन मंजिला मंदिर में होंगे 366 खंभे 

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan News in Hindi: Meet The Sompura Family Who Prepare Design Of Temple
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
  • 160 खंभे पहली मंजिल पर 
  • 132 खंभे दूसरी मंजिल पर 
  • 74 खंभे तीसरी मंजिल पर
उत्तर भारत में प्रचलित नगर शैली 

राम मंदिर का मॉडल वास्तु शास्त्र के हिसाब से नगर शैली में डिजाइन किया गया है। शैली भारत में प्रचलित दक्षिण भारत को छोड़कर पूरे उत्तर भारत में प्रचलित है। मंदिर का गर्भग्रह अष्टकोण में है। मंदिर की परिक्रमा गोलाई में बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed