{"_id":"5c019a8fbdec2241b142900a","slug":"average-level-officers-of-gujarat-cadre-have-occupied-important-posts-in-central-government-naidu","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात कैडर के अफसरों का केंद्र के अहम पदों पर है कब्जा : नायडू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात कैडर के अफसरों का केंद्र के अहम पदों पर है कब्जा : नायडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि गुजरात कैडर से आए औसत दर्जे के अफसर केंद्र सरकार के अहम पदों पर नियुक्त हैं। उन्होंने कहा कि ये अफसर शासन प्रणाली को नष्ट कर रहे हैं। इन्होंने पूरे प्रशासन को हतोत्साहित कर दिया है।
विज्ञापन
जिला कलेक्टरों की एक दिवसीय कांफ्रेंस में नायडू ने कहा कि अखिल भारतीय नौकरशाही ही औसत दर्जे की हो गई है, क्योंकि गुजरात से आए अयोग्य अफसर केंद्र में अहम पदों पर बैठे हैं। गुजरात एक छोटा राज्य है। दिल्ली बड़ी जगह है। इसे 29 राज्यों को संभालना होता है। यदि सभी अफसर छोटी जगह से लाए जाएंगे तो आपके पास सभी अयोग्य व्यक्ति ही होंगे।
विज्ञापन