{"_id":"673afe53851bd3b90c0bfb08","slug":"autopsy-of-bodies-of-five-persons-missing-from-manipur-s-jiribam-completed-in-assam-hospital-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: जिरीबाम से लापता पांच लोगों के शवों का पोस्टमार्टम पूरा हुआ, इन्हीं की वजह से राज्य में जारी है बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: जिरीबाम से लापता पांच लोगों के शवों का पोस्टमार्टम पूरा हुआ, इन्हीं की वजह से राज्य में जारी है बवाल
Mon, 18 Nov 2024 02:24 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:24 PM IST
सार
लापता लोगों में मैतई समुदाय की तीन महिलाएं और उनके तीन बच्चे शामिल थे। अभी लापता लोगों में से एक का शव बरामद नहीं हुआ है। आरोप है कि इन लोगों की हत्या कुकी-जो उग्रवादियों द्वारा की गई।
विज्ञापन
Manipur
- फोटो : PTI
विस्तार
मणिपुर के जिरीबाम जिले से लापता हुए पांच लोगों के शवों जो असम में नदी से बरामद किए गए थे, उनका पोस्टमार्टम सिलचर शहर के एक सरकारी अस्पताल में पूरा हो गया है। बीती 11 नवंबर को सुरक्षा बलों और कुकी-जो उग्रवादियों के बीच हुई गोलीबारी और उसमें 10 लोगों की मौत के बाद मणिपुर के जिरीबाम से छह लोग लापता हुए थे। ये लोग जिरीबाम के एक शरणार्थी शिविर से गायब हुए थे और हाल ही में इनमें से पांच के शव जिरीबाम में जिरी और असम के कछार में बराक नदी से बरामद हुए थे। शव बेहद खराब हालत में थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या कई दिन पहले की गई थी।
बराक नदी में लापता महिला के शव की तलाश की जा रही
लापता लोगों में मैतई समुदाय की तीन महिलाएं और उनके तीन बच्चे शामिल थे। अभी लापता लोगों में से एक का शव बरामद नहीं हुआ है। असम पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कछार जिले की स्थानीय इकाई छठे व्यक्ति का पता लगाने के लिए बराक नदी में तलाशी अभियान चला रही है। आरोप है कि इन लोगों की हत्या कुकी-जो उग्रवादियों द्वारा की गई। पोस्टमार्टम के बाद मणिपुर पुलिस शवों को उनके राज्य में वापस ले जाने और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को शव सौंपने के लिए आवश्यक व्यवस्था करेगी, लेकिन यह कब किया जाएगा, यह अभी पता नहीं है। असम पुलिस ने बताया कि 'हमें मणिपुर पुलिस ने बताया है कि उन छह लोगों की हत्या करके उन्हें नदी में फेंक दिया गया है। कल ही जिरीबाम से बहकर आए दो शवों को बाहर निकाला गया था।' अधिकारी ने कहा कि सभी शव 'अत्यधिक सड़ी-गली' अवस्था में एसएमसीएच मुर्दाघर पहुंचे।
जिरीबाम में हिंसा जारी
लापता लोगों की पहचान युमरेम्बम रानी देवी (60), तेलेम थोइबी देवी (31) और उनकी बेटी तेलेम थजमनबी देवी (8), लैशराम हेथोइबी देवी (25) और उनके दो बच्चों लैशराम चिंगखेंगनबा सिंह (ढाई साल) और लैशराम लमंगनबा सिंह (10 महीने) के रूप में हुई है। वहीं लापता लोगों के शव मिलने के बाद से जिरीबाम में हिंसा का दौर जारी है। इंफाल में भी गुस्साए लोगों ने कई विधायकों के घरों में आगजनी और तोड़फोड़ की है। रविवार रात में भी जिरीबाम में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन