फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   auto rickshaw driver complaint of having glass pieces in burger, spots blood after biting it

बर्गर किंग के बर्गर में मिले कांच के टुकड़े, शख्स हुआ लहूलुहान

Tue, 21 May 2019 12:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 21 May 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
auto rickshaw driver complaint of having glass pieces in burger, spots blood after biting it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

पुणे में बर्गर किंग के आउटलेट से बर्गर खरीदने वाले एक ग्राहक ने शिकायत की है। उसका आरोप है कि पिछले हफ्ते उसके बर्गर में कांच के टुकड़े मिले थे। मामले की जांच की जा रही है। यह बात सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताई।

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार डेक्कन जिमखाना पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी दीपक लागड़ ने कहा, 'हमने ग्राहक की शिकायत पर बीते शनिवार को बर्गर किंग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हम आगे कदम उठाने से पहले अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट्स का इंतजार कर रहे हैं।' 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता 31 साल के सजीत पठान पेशे से ऑटोरिक्शा ड्राइवर हैं। वह अपने दोस्तों के साथ बीते बुधवार को एफसी रोड पर स्थित बर्गर किंग के आउटलेट पर लंच के लिए गए थे। उन्होंने अपने सभी दोस्तों के लिए बर्गर, फ्राइज और कोल्ड ड्रिंक का ऑर्डर दिया लेकिन जैसे ही उन्होंने उसका एक निवाला खाया, अचानक से उनका दम घुटने लगा। उन्होंने गले में दर्द होने की शिकायत की और खून निकलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पठान के दोस्तों को शक हुआ कि उनके गले में कुछ अटक गया है। जब उन्होंने उनके बर्गर की जांच की तो उसमें उन्हें कथित तौर पर टूटे कांच के टुकड़े मिले। वह उन्हें तुरंत पास के अस्पताल लेकर गए और फिर वहां से सहयाद्री अस्पताल। उनके इलाज में 15,000 रुपये लग गए। अगले दिन फिर वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बताया कि कांच के टुकड़े अपने आप शरीर से बाहर आ जाएंगे।


इस घटना पर बर्गर किंग के मैनेजर सिद्घधार्थ का कहना है कि उसे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि वह उस समय छुट्टी पर था। लागड़ के अनुसार पीड़ित की स्थिति अब ठीक है और वह सामान्य रूप से कार्य कर रहा है। मगर इस मामले की जांच जारी रहेगी। पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 337 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed