फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Austria expels four Russian diplomats

Austria: ऑस्ट्रिया ने चार रूसी राजनयिकों को किया निष्कासित, देश छोड़ने के लिए दिया एक हफ्ता

Fri, 03 Feb 2023 12:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वियना।
एजेंसी, वियना। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 03 Feb 2023 12:08 AM IST
सार

युद्ध में यूरोपीय संघ के सदस्य ऑस्ट्रिया ने सैन्य तटस्थता की नीति अपनाई  हुई है। उसने यूक्रेन को सहायता तो दी है लेकिन सैन्य उपकरण नहीं दिए हैं।

विज्ञापन
Austria expels four Russian diplomats
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

ऑस्ट्रिया ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों की आड़ में मॉस्को मिशन में लगे वियना स्थित चार राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। ऑस्ट्रिया विदेश मंत्रालय ने कहा, रूसी दूतावास में दो राजनयिक असंगत कृत्यों में लिप्त थे जबकि दो वियना में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी मिशन में शामिल थे। इन राजनयिकों के कृत्य मुख्यालय समझौते के अनुरूप नहीं थे। इन्हें ऑस्ट्रिया छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। 

विज्ञापन


एक साल से जारी है राजनयिकों को निष्काषित करने का दौर  
लगभग एक साल पहले रूस की ओर से यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से पश्चिमी यूरोपीय देशों और रूस के बीच में एक दूसरे के राजनयिकों को निष्कासित करने का दौर लगातार जारी है। युद्ध में यूरोपीय संघ के सदस्य ऑस्ट्रिया ने सैन्य तटस्थता की नीति अपनाई  हुई है। उसने यूक्रेन को सहायता तो दी है लेकिन सैन्य उपकरण नहीं दिए हैं। 
विज्ञापन


यूक्रेन के साथ एकजुटता को प्रदर्शित करते हुए ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन ने बीते बुधवार को कीव का दौरा किया था। वियना में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा समेत संयुक्त राष्ट्र की तमाम एजेंसियों के कार्यालय स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed