फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Austria chancellor christian stockner visit india trade ties to strengthen jaishankar pm modi

Austria-India Ties: विदेश मंत्री ने ऑस्ट्रिया के चांसलर स्टॉकर से की मुलाकात, आज पीएम मोदी से करेंगे चर्चा

Thu, 16 Apr 2026 04:21 AM IST
Nirmal Kant ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Thu, 16 Apr 2026 04:21 AM IST
सार

Austria-India Ties: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर से मुलाकात कर व्यापार, तकनीक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। स्टॉकर की यह पहली भारत यात्रा है, जिसमें दोनों देशों ने संबंधों को और गहरा करने पर जोर दिया गया है। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
Austria chancellor christian stockner visit india trade ties to strengthen jaishankar  pm modi
ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एक्स/डॉ. एस जयशंकर

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्टॉकर के बीच बृहस्पतिवार को होने वाली वार्ता से ठीक पहले हुई।
विज्ञापन


स्टॉकर की चार दिवसीय भारत यात्रा
स्टॉकर चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे हैं। यह उनका भारत का पहला आधिकारिक दौरा है, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देना है। जयशंकर ने बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि स्टॉकर और प्रधानमंत्री मोदी के बीच होने वाली वार्ता से सहयोग के नए अवसर खुलेंगे। 
विज्ञापन


जयशंकर से मुलाकात के बाद स्टॉकर ने क्या कहा?
जयशंकर से मुलाकात के बाद स्टॉकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, हमने व्यापार, तकनीक, नवाचार और यूरोपीय संघ-भारत रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की, जो मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के दौर में और भी महत्वपूर्ण हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Sec 301 Probe: भारत ने अतिरिक्त उत्पादन के आरोपों को किया खारिज, अमेरिका से कहा- खत्म करें जांच

उन्होंने यह भी कहा कि ऑस्ट्रिया और भारत के बीच 75 वर्षों से अधिक पुराने कूटनीतिक संबंध आज पहले से अधिक मजबूत महसूस हो रहे हैं। स्टॉकर के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है, जिसमें पर्यटन मंत्री वोल्फगैंग हाटमैनसडॉर्फर, वरिष्ठ अधिकारी व कारोबारी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed