{"_id":"65e89bf3aa67749d78027cae","slug":"australia-s-relationship-with-india-is-at-historic-high-point-trade-commissioner-southwell-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Australia: 'भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंध हुए प्रगाढ़', ऑस्ट्रेलियाई व्यापार आयुक्त साउथवेल ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Australia: 'भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंध हुए प्रगाढ़', ऑस्ट्रेलियाई व्यापार आयुक्त साउथवेल ने कही यह बात
Wed, 06 Mar 2024 10:08 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:08 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के व्यापार आयुक्त जॉन साउथवेल ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया के संबंध ऐतिहासिक ऊंचाई पर हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई झंडा
- फोटो : australia au flag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के व्यापार आयुक्त जॉन साउथवेल ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया के संबंध ऐतिहासिक ऊंचाई पर हैं, जो द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों में साफ दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि भारत उनके देश के लिए पांचवां सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। ऑस्ट्रेलियाई व्यापार आयुक्त ने 29 दिसंबर, 2022 को लागू होने के बाद से ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ईसीटीए) के दोतरफा प्रभाव को भी साझा किया।
ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग में एक साक्षात्कार के दौरान जॉन साउथवेल ने कहा कि दोनों देशों के संबंध कभी इतने करीब नहीं रहे हैं। हमारे आर्थिक संबंधों में यह साफ दिखाई दे रहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध मजबूत हुए हैं। पिछले पांच वर्षों में हमारे दो तरफा व्यापार में पहले से ही 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो शानदार है।
ऑस्ट्रेलियाई व्यापार और निवेश आयोग के ऑस्ट्रेलियाई व्यापार और निवेश आयुक्त ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलियाई द्विपक्षीय संबंध कितना आगे बढ़ सकते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग में आयोजित होने वाला कार्यक्रम भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायों को एक साथ नेटवर्क बनाने, ऑस्ट्रेलियाई भोजन का आनंद लेने और द्विपक्षीय संबंधों की गहराई का जश्न मनाने का अवसर देगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दो तरफा व्यापार लगभग 45 बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का है। ऑस्ट्रेलियाई वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान भारत पांचवां सबसे बड़ा निर्यात बाजार भी है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने एक व्यापक समझौते पर बातचीत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।