फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Australia's Deputy PM met PM Modi, supported India in the fight against terrorism

India-Australia: पीएम मोदी से मिले ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को दिया समर्थन

Wed, 04 Jun 2025 09:09 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 04 Jun 2025 09:09 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी और रक्षा सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Australia's Deputy PM met PM Modi, supported India in the fight against terrorism
ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी और रक्षा सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मार्लेस ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में ऑस्ट्रेलिया के पूर्ण समर्थन की बात दोहराई। मार्लेस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया आतंकवाद के सभी प्रारूपों के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है। आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने संघीय चुनावों में लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को बधाई दी। पीएम मोदी और मार्लेस ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर इस सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में रक्षा औद्योगिक सहयोग, आपूर्ति शृंखला की मजबूती, महत्वपूर्ण खनिजों, नई और उभरती तकनीकों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने इस बात को दोहराया कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता, सुरक्षा और समृद्धि के लिए साझा दृष्टिकोण द्विपक्षीय सहयोग का मार्गदर्शन करता रहेगा। इस दौरान मार्लेस ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में ऑस्ट्रेलिया के पूर्ण समर्थन को भी दोहराया।
विज्ञापन


बैठक के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री मार्लेस से मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर हमारे सहयोग को गहराने को लेकर सार्थक चर्चा हुई। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता, सुरक्षा और समृद्धि के लिए साझा दृष्टिकोण हमारी साझेदारी का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया-भारत एकजुट
इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री मार्लेस ने दिल्ली में राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ पाकिस्तान के साथ अपनी सीमा पर भारत की चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक चर्चा की। दोनों देशों ने अपने रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया। मार्लेस ने कहा, भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते सर्वोच्च प्राथमिकता वाले हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि आतंकवाद से लड़ने में ऑस्ट्रेलिया भारत और सभी देशों के साथ खड़ा है। दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मिलकर काम करते रहेंगे। साथ ही हम भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव समाप्त होने का स्वागत करते हैं। मार्लेस 2 से 5 जून तक भारत समेत चार दक्षिण पूर्व एशियाई देशों श्रीलंका, मालदीव, इंडोनेशिया के दौरे पर हैं।

जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई डिप्टी पीएम से की मुलाकात
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस से मुलाकात की। यह मुलाकात भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (व्यापक रणनीतिक साझेदारी) की पांचवीं वर्षगांठ के मौके पर हुई। दोनों नेताओं ने इस अवसर को नई दिल्ली में मिलकर मनाया।

जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि डिप्टी पीएम और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस से मुलाकात कर खुशी हुई। उनकी उपस्थिति हमारे संबंधों में आई मजबूती का प्रतीक है। हमने दुनिया की स्थिति और आपसी रुचि के मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बताया कि वे ऑस्ट्रेलियन हाई कमिशन में आयोजित समारोह में भी शामिल हुए, जहां दोनों देशों की साझेदारी के पांच साल पूरे होने पर कार्यक्रम हुआ।

रिश्ते में आई बड़ी मजबूती
जयशंकर ने अपने भाषण में कहा कि पांच साल में भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंध काफी मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा, "10 साल पहले अगर मैंने कहा होता कि ऑस्ट्रेलिया हमारे सबसे करीबी राजनीतिक और सुरक्षा भागीदारों में से होगा, तो शायद कोई यकीन नहीं करता। लेकिन आज हम यही देख रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद खुद प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर संवेदना प्रकट की, जबकि वह उस समय चुनाव अभियान में व्यस्त थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed