फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aurstralian pm Malcolm Turnbull said narendra modi is leading this most remarkable nation

आतंक के खिलाफ मोदी-मैल्कम ने मिलाया हाथ, टर्नबुल बोले- भारतीय छात्रों को मिलेंगे मौके

Mon, 10 Apr 2017 03:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 10 Apr 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
 aurstralian pm Malcolm Turnbull said narendra modi is leading this most remarkable nation

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल चार दिन के लिए भारत दौर पर आए हुए हैं। अब दिल्ली में भारत-ऑस्ट्रेलिया प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता दिल्ली में शुरू हुई है। दोनों देशों के बीच वार्ता की शुरुआत होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेटरों के प्रदर्शन की बात रखी। उन्होंने विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ को क्रिकेटरों को प्रेरणा का स्रोत बताया।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियन पीएम के साथ ज्वॉइन्ट कॉन्फ्रेंस में पीएम ने कहा कि हम आपके नेतृत्व में रिश्तों के नए मील के पत्थर को छुएंगे। शिक्षा के क्षेत्र के विकास का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि दोनों देश इस पर काम कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में दोनों देश मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


इसी के चलते ऑस्ट्रेलिया 2022 तक 40 करोड़ भारतीयों के स्किल डेवलपमेंट में मदद करेगा। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि आज ऑस्ट्रेलिया ने छात्र यहां पढ़ाई के लिए आते हैं, जिससे साबित होता है कि शिक्षा का क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है। बता दें कि 2015 में कार्यभार संभालने के बाद टर्नबुल का भारत में यह पहला दौरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच कुल 6 करार हुए हैं। इतना ही नहीं दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ हर कदम उठाने के लिए भी साथ है। मोदी ने कहा कि हम जानते हैं कि इस वैश्वीकृत विश्व में आतंकवाद और साइबर सुरक्षा जैसी चुनौतियों का सामना हमारे क्षेत्रों की सीमाओं से परे हैं।

पीएम मोदी के बाद टर्नबुल ने वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हो इस पर जोर दिया। शिक्षा के क्षेत्र टर्नबुल ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भारतीय छात्रों को उत्कृष्ट अवसर मिलते रहें। इससे पहले यहां पहुंचने के बाद टर्नबुल ने मीडिया से प्रधानमंत्री की तारीफ की।

 
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी राष्ट्र के लिए ऐसे रास्ते का नेतृत्व कर रहे हैं, जो असाधारण रूप से बढ़ रहा है। साथ ही भारत की उपलब्धियां विश्व के लिए प्रेरणा देने वाली हैं और हम नजदीक आकर काम करेंगे। इसके अलावा टर्नबुल महाराष्ट्र के गर्वनर सी विद्यासागर राव से भी मिलेंगे और साथ ही कई इवेंट्स में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed