फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Augusta Westland : Michel Identified CodeWords, one Politician and 5 Bureaucrats can be interrogated

अगस्ता वेस्टलैंड : मिशेल ने पहचाने कोड वर्ड, एक नेता सहित पांच नौकरशाहों से हो सकती है पूछताछ

Sat, 08 Dec 2018 04:28 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Dec 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
Augusta Westland : Michel Identified CodeWords, one Politician and 5 Bureaucrats can be interrogated
Christian Michel

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल ने जिन लोगों को घूस दी थी, उनमें से कई लोगों का नाम जल्द सामने आ सकता है। मिशेल ने घूस लेने वालों के नाम एक पेज पर कोड वर्ड में लिखे थे। जांच एजेंसी के विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि क्रिश्चियन मिशेल ने उनमें से कुछ कोड वर्ड्स को परिभाषित कर दिया है। इनमें यूपीए सरकार में प्रभावशाली भूमिका में रहे एक बड़े नेता और पांच नौकरशाहों का नाम शामिल है।

विज्ञापन


मिशेल की तबीयत को देखते हुए जांच एजेंसी उससे लगातार पूछताछ नहीं कर रही है, इसलिए संभव है कि शनिवार को कोड वर्ड वाले दूसरे लोगों का नाम सामने आ जाए। मिशेल से पूछताछ खत्म होने के बाद कोड वर्ड में जिन नेताओं व अफसरों का नाम सामने आया है, उन्हें समन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच एजेंसियों के मुताबिक, मिशेल ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदा पक्का कराने के लिए कुछ लोगों को घूस दी थी। इनमें भारतीय राजनेता, रक्षा मंत्रालय के अफसर एवं दूसरे नौकरशाह शामिल थे। इस सौदे में जिन लोगों को घूस मिली थी, मिशेल ने उनके नाम एक सादे कागज पर कोड वर्ड में लिख रखे थे। 

यूएई की सुरक्षा एजेंसियों ने फरवरी 2017 में जब मिशेल को गिरफ्तार किया तो उसके पास यह कागज बरामद हुआ था। उसके बाद मामले की जांच-पड़ताल के लिए सीबीआई व ईडी की टीम कई बार दुबई गई, लेकिन केस में कुछ खास हासिल नहीं हो पाया। उलटे, मिशेल के वकील ने भारतीय एजेंसियों पर ही यह आरोप जड़ दिया कि वे जानबूझकर मेरे मुव्वकिल से भारत के एक टॉप राजनेता का नाम उगलवाना चाहती हैं।

ईडी और सीबीआई ने यूएई के जांच अधिकारियों एवं न्यायालय के सामने हेलिकॉप्टर सौदे से जुड़े तमाम साक्ष्य, आरोप पत्र, गवाहों के बयान और अन्य कई अहम दस्तावेज भी प्रस्तुत किए थे, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। चूंकि मिशेल अब सीबीआई की हिरासत में है, इसलिए अफसर उसके सामने कई साक्ष्य रखकर पूछताछ कर रहे हैं।

पीओएल एपी, डीएस, सीवीसी, डीजी एसीक्यू, एएफ, पीडीएसआर... क्या मतलब है इनका? 

ये शब्द दरअसल वो कोडवर्ड हैं जो मिशेल ने लिखे थे। कोड वर्ड में घूस की राशि भारतीय करेंसी यानी रुपये और यूके करंसी (पौंड) के साइन से अंकित की गई थी। पेज में 10 लाख, 50 लाख, दो करोड़, 250 यूएस व 70 यूरो आदि शब्द लिखे हैं। इसके अलावा जिन लोगों को घूस की राशि मिली है, उनके नाम भी कोड वर्ड में हैं।

पोल खुली तो सौदा रद्द कर दिया गया था

आरोप है कि 2010 में यूपीए सरकार के दौरान इस डील को कराने के लिए मिशेल का नाम सामने आया था। एंग्लो-इटैलियन कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड ने भारतीय राजनेताओं, रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों, नौकरशाहों समेत वायुसेना के दूसरे अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए मिशेल को करीब 350 करोड़ रुपए दिए थे। 2013 में जब इस सौदे की पोल खुली तो तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटोनी ने न केवल यह सौदा रद्द कर दिया, बल्कि सीबीआई जांच के आदेश भी दे दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed