फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   August is important for India as well as the world here are 10 important days in august

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस के अलावा अगस्त में घटी हैं ये पांच बड़ी घटनाएं, जानें इनके बारे में

Fri, 15 Aug 2025 03:13 AM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 15 Aug 2025 03:13 AM IST
सार

15 अगस्त 1947 में भारत को आजादी मिली थी। लेकिन अगस्त में सिर्फ भारत को आजादी के लिए ही नहीं, बल्कि देश और दुनिया में कई और चीजों के लिए भी याद रखा जाता है। इसमें जापान पर परमाणु हमला, अमरिका में महिलाओं को मताधिकार मिलने जैसी भी कुछ घटनाएं शामिल है जो अगस्त में हुई थी। 

विज्ञापन
August is important for India as well as the world here are 10 important days in august
भारत की आजादी के अलावा भी इन बड़ी घटनाओं के लिए याद किया जाता है अगस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुछ तारीखें कैलेंडर के जगह लोगों के दिलों में होती है। 15 अगस्त की तारीख हर हिंदुस्तानी के लिए ऐसी ही एक तारीख है। अगस्त का ये महीना संघर्ष, बलिदान और स्वाधीनता की सुगंध से भरा हुआ है। इसी महीने की 15वीं तारीख को भारत ने सदियों की गुलामी की जंजीरें तोड़कर आजाद हवा में पहली बार सांस ली। भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में अगस्त का महीना बड़ी घटनाओं का महीना रहा है।  आइये देश-दुनिया की ऐसी ही घटनाओं के बारे में जानते हैं जो अगस्त के महीने में हुईं...

विज्ञापन

1. असहयोग आंदोलन
1 अगस्त 1920 को महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की थी। इस आंदोलन ने अंग्रेजी साम्राज्य की नींव हिला दी थी। इस आंदोलन के बाद लाखों कर्मी हड़ताल पर चले गए, छात्रों ने स्कूल-कॉलेज का बहिष्कार कर दिया। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद सबसे व्यापक पैमाने पर हुए इस आंदोलन ने अंग्रेजी राज को बुरी तरह से प्रभावित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2. काकोरी ट्रेन एक्शन
9 अगस्त 1925 को रेल से ले जाए जा रहे सरकारी खजाने को रामप्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में क्रांतिकारियों ने लखनऊ के नजदीक काकोरी रेलवे स्टेशन के पास लूट लिया था। नंबर 8 डाउन ट्रेन शाहजहांपुर से लखनऊ जा रही थी। जब ट्रेन काकोरी से गुजरी तो एक क्रांतिकारी ने ट्रेन को रोकने वाली चेन को खींचा, इसके बाद क्रांतिकारियों ने ट्रेन पर हमला कर दिया। इस ट्रेन को इसलिए लूटा गया क्योंकि उस ट्रेन से भारत के धन को ब्रिटिश खजाने में शामिल किया जा रहा था। क्रांतिकारियों ने सिर्फ गार्ड के कैबिन में मौजूद बैगों को लूटा जिसमें लगभग 8000 रुपये थे।  
विज्ञापन

3. भारत छोड़ो आंदोलन 
8 अगस्त 1948 को को महात्मा गांधी ने मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान पर 'करो या मरो' के नारे के साथ भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान किया। 9 अगस्त को यह आंदोलन पूरे देश में शुरू हो गया। लाखों भारतीय इस आंदोलन में कूद पड़े। जेलें ठसाठस भर गईं। इस आंदोलन की विराटता के साथ अगस्त माह से जुड़ाव को देखते हुए इसे अगस्त क्रांति भी कहा जाता है। "भारत छोड़ो" वास्तव में एक जन आंदोलन था, जिसने लाखों आम भारतीयों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इसने विशेष रूप से युवाओं को उत्साहित किया, जिन्होंने बड़ी संख्या में अपने कॉलेज छोड़कर जेल जाने का फैसला किया।

4. हिरोशिमा और नागासाकी दिवस 
6 अगस्त 1945 को जापान के हिरोशिमा शहर पर अमेरिका के द्वारा सबसे पहला परमाणु हमला किया गया। जापानी समय के अनुसार सुबह 8:15 पर हिरोशिमा शहर के बीच में एक तेज धमाका हुआ, आंखों को अंधा कर देने वाली तेज रोशनी चमकी, आसमान की तरफ एक बड़ा धुएं का गुबार उठा और सब कुछ तबाह हो गया। इस सुबह ने हिरोशिमा के लोगों की जिंदगी में तबाही मचा दी। विस्फोट की चपेट में सीधा आने वाले लोग उसी समय मारे गए, उनके शरीर उसी समय जल कर खाक हो गए। इसे जापाना देश के सबसे काले अध्याय के रूप नें याद करता है। इस घटना के महज दो दिन बाद 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के एक और शहर नागासाकी पर दूसरा परमाणु हमला किया। इन दोनों हमलों में लाखों निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इसके साथ ही जापान ने विश्वयुद्ध में हार मानी और 2 सिंतबर 1945 को ये विश्व युद्ध समाप्त हुआ। 

5. वर्ल्ड वाइड वेब
1 अगस्त को वर्ल्ड वाइड वेब दिवस मनाते हैं। यह दिवस वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) के विकास और इसने किस तरह से इटरनेट को मानव जीवन से जोड़ दिया इसके सम्मान में मनाया जाता है। 1989 में ब्रिटिश वैज्ञानिक टिम बर्नर्स-ली ने इसकी रचना की थी। उनका लक्ष्य कंप्यूटर, डेटा नेटवर्क और हाइपरटेक्स्ट को मिलाकर एक मजबूत सूचना प्रणाली बनाना था। WWW ने लोगों के जीवन में क्रांति लाकर जीवन को पूरी तरह से बदल दिया। 6 अगस्त, 1991 को दुनिया की पहली वेबसाइट, लॉन्च हुई। यह एक सीधा-सादा पेज था जिसमें उपयोग के निर्देश और WWW पहल की व्याख्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed