फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   august 9 big news all updates will get on amar ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 09 Aug 2019 06:39 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 09 Aug 2019 06:39 AM IST
विज्ञापन
august 9 big news all updates will get on amar ujala
Top News - फोटो : अमर उजाला
इंतजार खत्म, आज से शुरू होगी किसान पेंशन योजना, तीन साल में 5 करोड़ किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य
विज्ञापन


देश के अन्नदाताओं को साठ साल की उम्र के बाद सम्मानजनक जीवन जीने के लिए किसान पेंशन योजना शुक्रवार से शुरू हो रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इसका आगाज दिल्ली से करेंगे। योजना के तहत किसान को तीन हजार रुपया प्रतिमाह पेंशन के रूप में मिलेगा किसान की मौत होने पर उसकी पत्नी को पचास फीसदी रकम का भुगतान मिलता रहेगा।

पढ़ें पूरी खबर-

उन्नाव कांड: रिश्तेदार की मांग, सेंगर का हो पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट

गुरुवार को उन्नाव दुष्कर्म कांड में आरोपी कुलदीप सिंह को लेकर उनके रिश्तेदार निपेंदर सिंह ने पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। निपेंदर का कहना है कि इससे ही सच्चाई सामने आएगी। निपेंदर सिंह ने कहा कि सेंगर बेकसूर हैं। हम लोगों ने उनका व्यवहार देखा है। अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो वैज्ञानिकता के आधार पर सबूत मिल जाएंगे। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
विज्ञापन


देवबंदी उलमा बोले- बकरीद पर न करें गाय की कुर्बानी, हिंदू भाइयों की भावनाओं का करें सम्मान

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार पर देवबंदी उलमा ने मुस्लिम समाज से गाय की कुर्बानी न करने की अपील की है। उलमा का कहना है कि हिंदू भाइयों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए बकरीद पर ऐसा कोई काम न करें जिससे उन्हें तकलीफ पहुंचे। 


पढ़ें पूरी खबर-

सज गया बकरा बाजारः ड्राइफ्रूट खाते हैं 11 लाख के ये सिंघम बकरे ... और चार लाख का है चांद

महज चार दिन बाद यानी 12 अगस्त को देशभर में बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। बकरीद को मुस्लिमों के बड़े त्योहार के रुप में देखा जाता। इसको देखते हुए देशभर में बकरा बाजार सज चुका है। जगह-जगह से लोग बकरा खरीदने और बकरा बेचने आ रहे हैं। बकरों की कीमत लाखों में लगाई जा रही है। 

पढ़ें पूरी खबर-

अमीरों पर सरचार्ज लगाने का फैसला टाल सकती है सरकार

सरकार विदेशी निवेशकों यानी विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) पर उपकर लगाने का फैसले को पलटने पर विचार कर रही है। हालांकि केंद्र सरकार ने भारत के अमीरों पर यह उपकर बनाए रखने का फैसला किया है।

पढ़ें पूरी खबर-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed