फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   august 18 big news all updates will get on amar ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 18 Aug 2019 06:55 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 18 Aug 2019 06:55 AM IST
विज्ञापन
august 18 big news all updates will get on amar ujala
Top 5 News of 18 August - फोटो : Amar Ujala

हर रोज हमारी आंखों के सामने से और जेहन से कई सारी खबरें गुजरती है। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती है, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन


कश्मीर मुद्दे पर किसी भी हद तक जा सकता है पाक, सीमा पर नापाक हरकत जारी, भारतीय सेना तैयार

जम्मू- कश्मीर में सामान्य हालात और यूएन समेत अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग थलग पड़ा पाकिस्तान सीमा पर अपनी नापाक करतूत जारी रखेगा। भारतीय सेना के मुताबिक पाकिस्तान के पास कश्मीर मुद्दे को जिंदा रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। भारतीय सेना पाक की हर हरकत का जवाब देने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


काबुल में शादी समारोह में बम धमाका, 40 लोगों की की मौत, कई अन्य घायल

अफगानिस्तान की राजधानी में शनिवार देर रात एक शादी समारोह में हुए बम धमाके से 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है इसलिए इतनी जल्दी सही आंकड़ा देना संभव नहीं है।

पढ़ें पूरी खबर


आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, सात वर्षों में सबसे कम रहा अधिकतम तापमान

दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों से जारी रिमझिम बारिश शनिवार को भी होती रही, जिससे मौसम सुहाना रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज चार डिग्री का अंतर रह गया। देर रात तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश का सिलसिला चलता रहा। उत्तर पश्चिम भारत में मानसून सक्रिय हो गया है। इस कारण से रविवार को भी कहीं मध्यम व कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।  

पढ़ें पूरी खबर

अरुण जेटली की हालत नाजुक, वेंटिलेटर से हटाकर ECMO पर रखा गया, मिलने पहुंच रहे कई नेता

एक सप्ताह से एम्स में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वे आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत इस वक्त इतनी खराब है कि उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर ईसीएमओ यानी एक्सट्राकॉर्पोरियल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन (Extracorporeal membrane oxygenation) पर रखा गया है।

पढ़ें पूरी खबर

जम्मू-कश्मीर में बारिश से नदी नाले उफान पर, 16 लोग बहे, 15 लोगों को निकाला गया सुरक्षित

जम्मू संभाग के कई हिस्सों में शनिवार को मानसून की बारिश आफत लेकर आई। सांबा में देविका नदी पार करते समय दो लोग बह गए। आसपास के लोगों ने एक को बचा लिया, जबकि दूसरे की देर शाम तक तलाश जारी थी। उधर, कठुआ जिले के उज्ज दरिया में आई बाढ़ में फंसे 14 लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed