फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Auction of PM Modi's gifts now till October 17

पीएम मोदी के तोहफों की नीलामी अब 17 अक्तूबर तक

Thu, 03 Oct 2019 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Oct 2019 06:16 AM IST
विज्ञापन
Auction of PM Modi's gifts now till October 17
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफों व स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी 17 अक्तूबर तक जारी रखने का निर्णय लिया है। मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह निर्णय नीलामी का समय आगे बढ़ाए जाने को लेकर आ रही जबरदस्त मांग के चलते लिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि पहले यह नीलामी 3 अक्तूबर तक ही चलनी थी। मंत्रालय की तरफ से 27 सितंबर को चालू की गई नीलामी में प्रधानमंत्री को मिले 2700 से ज्यादा तोहफों व स्मृति चिह्नों के लिए ऑनलाइन बोली मांगी जा रही है। 
विज्ञापन


इस नीलामी से मिलने वाले पैसे को नमामी गंगे मिशन में उपयोग किया जाएगा। अभी तक हुई नीलामी के दौरान बहुत सारे सेलीब्रेटी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी आम लोगों के साथ बोली लगाने वालों में शामिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन कपूर, अनिल कपूर जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं और कैलाश खेर सरीखे गायक ने भी इस नीलामी का समर्थन करते हुए लोगों से बोली लगाने की अपील की है।

नीलामी में प्रधानमंत्री को तोहफे में मिली पेंटिंगों, मूर्तियों, शॉलों, जैकेटों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों समेत बहुत सारी वस्तुएं शामिल हैं। इस सामान में भारतीय क्रिकेट टीम की एक ऑफिशियल जर्सी भी शामिल है। 

सबसे महंगी बिकी है बछड़े को दूध पिलाती गाय की मूर्ति

200 से 2.5 लाख रुपये के बीच में रखा गया है 2700 तोहफों का आधार मूल्य
51 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा गया है बछड़े को दूध पिलाती गाय की मूर्ति को
1500 रुपये ही रखा गया था धातु से बनी इस गाय-बछड़े की मूर्ति का आधार मूल्य
33 हजार रुपये की बोली मिल चुकी है 2000 रुपये आधार मूल्य वाली संविधान प्रति को
2.5 लाख रुपये का सबसे ज्यादा आधार मूल्य है सिल्क साड़ी पर बने मोदी के पोट्रेट का
10 लाख रुपये की बोली मिल चुकी हे पीएम मोदी और उनकी मां के एक फोटो के लिए
60 हजार से ज्यादा बोलियां लगाई जा चुके हैं विभिन्न सामानों को खरीदने के लिए
240 तोहफे ही ऐसे पाए गए हैं 2700 सामानों में, जिनमें नहीं दिखाई किसी ने रुचि

एक करोड़ रुपये की बोली वाले कलश की दोबारा नीलामी
तोहफों में शामिल एक नारियल ‘कलश’ को 18 हजार रुपये के आधार मूल्य के मुकाबले करीब 1 करोड़ रुपये की बोली मिलने पर संस्कृति मंत्रालय ने इस नीलामी को कैंसिल कर दिया है। मंत्रालय इस नीलामी को लेकर किसी तरह का कोई भी विवाद नहीं चाहता है, इसलिए इस कलश पर दोबारा बोली आमंत्रित की जाएंगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह बोली नकली नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed