{"_id":"5beff3bcbdec2229a47e366f","slug":"atul-maheshwari-scholarship-exam-2018-the-second-phase-exam-will-be-held-on-november-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 में विद्यार्थियों में दिखा जबरदस्त उत्साह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 में विद्यार्थियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Nov 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 के दूसरे और अंतिम चरण में रविवार को 18 शहरों के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजत हुई। जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
9वीं से 12वीं कक्षा तक के 20 हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दे रहे हैं। कई सेंटरों में जहां अधिक विद्यार्थी हैं, वहां पर सुबह और शाम दो पालियों में परीक्षाएं हो रही हैं। इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले 28 अक्तूबर को पहले चरण की संपन्न हुई थी। एडमिट कार्ड ऑनलाइन भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने ऑन लाइन फार्म भरे थे।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर हो रही है परीक्षा
इलाहाबाद, अलीगढ़, बरेली, जालंधर, झांसी, ललितपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, आजमगढ़, करनाल, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मंडी और सिरमौर।
...तो स्कूल का फोटो पहचान पत्र लेकर जाएं
इस बार अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए विद्यार्थियों ने ऑन-लाइन आवेदन किया था। एडमिट कार्ड ई-मेल से भेजे गए हैं। विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और परीक्षा दें।
दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑन लाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं।