फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Attempt to terrorize Manipur failed huge quantity of suspected IED recovered in Tengnoupal district

Manipur: मणिपुर को दहलाने की कोशिश नाकाम, तेंगनौपाल जिले में भारी मात्रा में संदिग्ध आईईडी बरामद

Tue, 12 Dec 2023 03:50 PM IST
एन अर्जुन एन. अर्जुन, इंफाल
एन. अर्जुन, इंफाल Published by: एन अर्जुन Updated Tue, 12 Dec 2023 03:50 PM IST
विज्ञापन
Attempt to terrorize Manipur failed huge quantity of suspected IED recovered in Tengnoupal district
Manipur - फोटो : Amar Ujala

मणिपुर में विद्रोही गुटों द्वारा मणिपुर को दहलाने की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने मंगलवार को विफल कर दिया। सुरक्षाबलों ने तेंगनौपाल जिले में सेनम और बोंगयांग के बीच भारी मात्रा में छिपाए गए संदिग्ध आईईडी की बरामदग की है। तेंगनौपाल थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत सुरक्षाबलों के अधिकारियों को घटनास्थल की ओर भेजा गया। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबरह करीब 8.30 बजे मोहेर की ओर जाते समय बीएसएफ और एम एंड सी-1 अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने तेंगनुपाल जिले में सेनम और बोंगयांग के बीच सड़क के किनारे भारी मात्रा में छिपाए गए संदिग्ध संदिग्ध वस्तुएं दिखी। इसके तुरंत बाद तेंगनौपाल से केएस-12 को भी मौके पर भेजा गया। एम एंड सी-1 और केएस-12 के सैनिकों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। 
विज्ञापन

इस दौरान सड़क किनारे छिपाए गए आईईडी - 21 टुकड़े पाइप (संदिग्ध विस्फोटक से भरा हुआ), कॉर्डेक्स- करीब 700 मीटर, लचीला तार करीब 300 मीटर, दो कारें और खुदाई के उपकरण मिले। बताया जा रहा है कि यह जगह तेंगनौपाल से करीब 14 किलोमीटर और पलेल से करीब 10 किलोमीटर दूर है। सूत्रों के मुताबिक, घटना की जनकारी मिलते ही सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed