फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Attack on me will be attack on muslims in India: Zakir Naik

मुझ पर हमला, देश के मुसलमानों पर हमले के बराबर: जाकिर नाईक

Sat, 10 Sep 2016 08:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 10 Sep 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
Attack on me will be attack on muslims in India: Zakir Naik
जाकिर

विवादित इस्‍लामिक प्रचारक जाकिर नाईक ने कहा है कि अगर उनके संगठन पर प्रतिबंध लगाया गया तो वह देश के मुसलमानों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जाकिर नाईक ने शनिवार को भारतीयों के नाम एक खुले खत में पांच सवाल पूछे हैं और एक अपील की है। खत में उन्‍होंने लिखा है कि उन्‍हें निशाना बनाया जा रहा है और उन पर आतंकी उपदेशक का ठप्‍पा लगाया गया है।

विज्ञापन


नाईक ने लिखा, '150 देशों में मेरा सम्‍मान किया जाता है और मेरी चर्चाओं का स्‍वागत होता है। लेकिन मेरे खुद के देश में मुझे आतंक के लिए दबाव डालने वाला कहा जाता है। कितनी दुखद बात है। अब ही ऐसा क्‍यों जबकि मैं 25 साल से ऐसा कर रहा हूं।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि जाकिर नाईक इस समय देश से बाहर हैं। पीस टीवी के संस्थापक नाइक उस वक्त से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी के दायरे में आ गए जब एक बांग्लादेशी अखबार ने लिखा कि ढाका में एक जुलाई को हुए आतंकी हमले का एक हमलावर उनके उपदेशों से प्रेरित था। नाईक ने खत के जरिए पूछा कि वे राज्‍य और केंद्र सरकार के लिए दुश्‍मन नंबर वन क्‍यों बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्‍होंने सरकारी एजेंसियों की जांच पर सवाल उठाया। नाईक ने अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को खारिज करते हुए खुद को बेगुनाह बताया। उन्‍होंने लिखा, 'मैं खुद को यह पूछने से नहीं रोक पा रहा हूं कि मुझ पर निशाना क्‍यों साधा गया? तब मुझे अहसास हुआ कि यदि आपको किसी समुदाय को निशाना बनाना है तो उसके सबसे बड़े चेहरे को सबसे पहले निशाना बनाओ।' 

'किसी का जबरदस्ती धर्मांतरण हुआ है तो उसे सामने लाए सरकार'

Attack on me will be attack on muslims in India: Zakir Naik
जाकीर

नाईक ने अपील करते हुए कहा, 'यदि आपको मेरी तरफ से कोई भी गलती मिले तो मुझे सभी तरह से दंड दो। मैं हर जांच के लिए तैयार हूं। सभी से मेरी अपील है कि संविधान को नष्‍ट करने की अनुमति ना दे।

मेरी सरकार से अपील है कि जांच में पारदर्शिता रखिए। जो भी आरोप लगाएं उस पर साफ रहें। तथ्‍यों के साथ सच बोलें।' जाकिर नाईक ने लिखा, 'यह हमला सिर्फ मेरे ऊपर नहीं है, बल्कि यह भारतीय मुसलमानों के खिलाफ है। अगर आईआरएफ और मुझ पर प्रतिबंध लगाया गया तो हाल के सालों में यह देश के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा झटका होगा। मैं ऐसा सिर्फ अपने लिए नहीं कह रहा। यह प्रतिबंध भारत के 20 करोड़ मुसलमानों के खिलाफ अन्‍याय होगा।

अगर आप मुस्लिम समुदाय को नीचा दिखाएंगे और उसे शैतान के रूप में पेश करेंगे तो सब कुछ आसान हो जाएगा। यह सब साजिश हो रही है। जबरदस्‍ती धर्मांतरण के आरोपों पर उन्‍होंने कहा कि अगर किसी के साथ ऐसा हुआ है तो उसे पेश किया जाना चाहिए। 

ऐसा होने पर यह अपने-आप में एक सबूत होगा। लेकिन सच यह है कि जबरदस्‍त किसी का धर्मांतरण हुआ ही नहीं। अपने एनजीओ के खिलाफ सरकार की कार्रवाई पर उन्होंने पूछा कि सरकार ने आईआरएफ के एफसीआरए पंजीकरण का नवीकरण क्यों किया और फिर इसे रद्द क्यों किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed