फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   attack on ed officers case Calcutta high court says CBI-Police SIT team will be formed for investigation

बंगाल में ईडी की टीम पर हमले का मामला: जांच के लिए सीबीआई-पुलिस की एसआईटी टीम का होगा गठन, कोर्ट ने दिए आदेश

Thu, 18 Jan 2024 02:02 AM IST
श्वेता महतो अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 18 Jan 2024 02:02 AM IST
सार

कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश जय सेनगुप्ता ने निर्देश दिया कि जांच की निगरानी उनकी ओर से की जाएगी। एसआईटी सुनवाई की अगली तारीख 12 फरवरी को जांच की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करेगी।

विज्ञापन
attack on ed officers case Calcutta high court says CBI-Police SIT team will be formed for investigation
कलकत्ता हाई कोर्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हुए हमले की जांच के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई और बंगाल पुलिस की एक संयुक्त विशेष जांच टीम (एसआईटी) के गठन का आदेश दिया है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि सीबीआई के एक एसपी रैंक के अधिकारी का नाम गुरुवार तक बताने को कहा है। इस्लामपुर जिले के एसपी जसप्रीत सिंह संयुक्त रूप से एसआईटी का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन


न्यायाधीश जय सेनगुप्ता ने निर्देश दिया कि जांच की निगरानी उनकी ओर से की जाएगी। एसआईटी सुनवाई की अगली तारीख 12 फरवरी को जांच की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करेगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 5 जनवरी को ईडी टीम पर तृणमूल कांग्रेस के नेता शाजहां शेख के समर्थकों ने उस वक्त हमला कर दिया था, जब ईडी की टीम शेख के परिसर की तलाशी लेने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी ने कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशों पर जाहिर की संतुष्टि
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देशों पर संतुष्टि जाहिर की है। दरअसल, अदालत ने संदेशखली में ईडी अधिकारियों पर हुए हमलों की जांच के लिए बंगाल पुलिस और सीबीआई की एक संयुक्त जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। बता दें, पांच जनवरी को तृणमूल नेता शाहजहां शेख के परिसर पर कार्रवाई करने जा रही ईडी टीम पर हमला हो गया था। टीएमसी प्रवक्ता का कहना है कि हम अदालत के आदेश का स्वागत करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed