{"_id":"5c45ee32bdec22739950b8ee","slug":"atal-seva-kendra-will-be-renamed-rajiv-seva-kendra-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल सेवा केंद्र का नाम फिर से होगा राजीव सेवा केंद्र, राजस्थान सरकार ने किया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल सेवा केंद्र का नाम फिर से होगा राजीव सेवा केंद्र, राजस्थान सरकार ने किया फैसला
Mon, 21 Jan 2019 09:37 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 21 Jan 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि न्यायालय के आदेश की पालना के तहत राजस्थान में अटल सेवा केंद्र का नाम फिर से राजीव सेवा केंद्र किया जाएगा। गहलोत ने राजस्थान विधानसभा में निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा द्वारा स्थगन प्रस्ताव के तहत उठाए इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि इसके लिए पहले ही निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार चाहे केंद्र में हो या राज्य में, इन्होंने अपने कार्यकाल में केवल नाम बदलने का ही काम किया है। गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी भारत रत्न मिला और हम नहीं चाहते थे कि उनका नाम इससे हटाया जाए। लेकिन इस मामले में कोर्ट के आदेश के कारण मजबूरन अब अटल सेवा केंद्र का नाम फिर राजीव सेवा केंद्र करना पड़ेगा।
विज्ञापन