{"_id":"5b7651b642c7925c8e265213","slug":"atal-bihari-vajpayee-supreme-court-and-the-registry-will-observe-half-day-holiday-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धाजंलि: सुप्रीम कोर्ट में आधे दिन का अवकाश, कई राज्यों ने बंद किए स्कूल कॉलेज, शोक में डूबा देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
श्रद्धाजंलि: सुप्रीम कोर्ट में आधे दिन का अवकाश, कई राज्यों ने बंद किए स्कूल कॉलेज, शोक में डूबा देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
supreme court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री और युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी कल चिर निद्रा में सो गए। देश में सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। वहीं सर्वोच्च न्यायालय और रजिस्ट्री ऑफिस ने भी आधे दिन के अवकाश की घोषणा कर दी है। सुप्रीम कोर्ट आज दोपहर एक बजे तक ही काम-काज के लिए खुलेगा।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार (16 अगस्त) को दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में शाम 5 बजकर 5 मिनट पर निधन हो गया। अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर दिल्ली के 6-A कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया है। जहां से अब से कुछ ही देर में पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और दोपहर एक बजे स्मृतिशेष वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
वाजपेयी जी के निधन पर आज दिल्ली समेत यूपी, पंजाब, बिहार, झारखंड के सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार ने आज सभी सरकारी स्कूल और दफ्तरों के बंद रहने का ऐलान किया है। वहीं झारखंड में 7 दिन के राजकीय शोक के साथ एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है जबकि पंजाब सरकार ने आज सभी शैक्षणिक संस्थानों और स्कूलों को बंद रखने का एलान किया है साथ ही तीन दिन का राजकीय शोक भी रखा है।
बिहार सरकार ने भी आज छुट्टी का एलान करते हुए सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। यूपी में आज सभी सरकारी स्कूल और दफ्तर, मध्य प्रदेश में 7 दिन का राजकीय शोक और आज छुट्टी का एलान किया गया है। हिमाचल प्रदेश में दो दिन की छुट्टी का एलान किया गया है।

राज्यों ने भी बंद का किया एलानSupreme Court and the Registry will observe half-day holiday today & will sit till 1 pm. #AtalBihariVajpayee pic.twitter.com/Xo3gzdzm5p
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 17, 2018