{"_id":"5e02d2138ebc3e87dc406360","slug":"atal-bihari-vajpayee-birth-anniversary-live-updates-narendra-modi-amit-shah-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति, पीएम ने अटल को दी श्रद्धांजलि, ममता ने कहा- दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति, पीएम ने अटल को दी श्रद्धांजलि, ममता ने कहा- दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया
Wed, 25 Dec 2019 12:57 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:57 PM IST
सार
- पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती आज
- राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- पीएम मोदी ने अटल भूजल योजना की शुरुआत की
- पीएम मोदी आज लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का करेंगे
- आज ही अटल भूजल योजना होगी लॉन्च
- 16 अगस्त 2018 को अटलजी का निधन हुआ था
विज्ञापन
श्रद्धांजलि देते पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित अनेक केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने बुधवार को ‘सदैव अटल’ पर वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने वाजपेयी की 95वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली स्थित उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, ‘आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में लोकोपकारी, पारदर्शी, सक्षम प्रशासन के प्रति नव प्रतिबद्धता और संकल्प लें।’
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘देशवासियों के दिलों में बसे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।’
इस अवसर पर अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपनी राष्ट्रवादी सोच, बेदाग छवि और राष्ट्र समर्पित जीवन से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी। विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित अटल जी के जीवन में सत्ता का तनिक मात्र मोह नहीं रहा। उनके नेतृत्व में देश ने सुशासन को चरितार्थ होते देखा।’
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आजाद भारत के उन महान राजनेताओं में थे जिन्होंने देश की राजनीति के साथ-साथ राजनय को भी नई दिशा और नई ऊँचाई देने में क़ामयाबी हासिल की। उन्होंने कहा, ‘वह आजीवन ‘अटल और अविचल’ रहे। अटलजी की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण एवं नमन करता हूं।’
ममता ने वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की जयंती पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश हित के लिए काम करने वाला नेता बताया। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि हर कोई वाजपेयी को बहुत याद करता है। बनर्जी के वाजपेयी के साथ स्नेहपूर्ण संबंध थे।
बनर्जी ने टि्वटर पर कहा, ‘अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। वह ऐसे राजनेता थे जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश हित के लिए काम किया। हम उन्हें बहुत याद करते हैं।’