फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Atal Bihari Dubey filed complaint against Rahul Gandhi over his tweet on Indian Army's Dog Squad

भारतीय सेना के डॉग स्क्वाड की तस्वीर ट्वीट करने पर राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज

Mon, 24 Jun 2019 09:30 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Mon, 24 Jun 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Dubey filed complaint against Rahul Gandhi over his tweet on Indian Army's Dog Squad
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : social media

योग दिवस 2019 पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट से शुरू हुआ विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई के एक वकील अटल बिहारी दुबे ने आजाद मैदान पुलिस थाने में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि राहुल गांधी ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय सेना के डॉग स्क्वाड की योग करते एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसको लेकर ये शिकायत दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन

 


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ट्विटर पर सेना की ‘डॉग यूनिट’ के एक योग कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर की थीं और लिखा, ‘न्यू इंडिया।’ उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें ‘डॉग यूनिट’ से जुड़े जवानों के साथ खोजी कुत्ते भी योगासन की मुद्रा में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीरें शेयर करते ही राहुल गांधी भाजपा और सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। भाजपा ने उन पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए जीवन का मतलब सिर्फ हंसी-मजाक है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल को आड़े हाथों लेते हुए ट्वीट कर कहा, राहुल जी, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि ये (डॉग) भी भारतीय सेना का हिस्सा हैं देश की रक्षा में अपना योगदान देते हैं। जब कोई लगातार हमारी सेना का अपमान करता है तो हम इतना ही कह सकते हैं कि ऊपर वाला उसे सद्बुद्धि दे। 


भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए नया भारत बना है और राहुल गांधी के ट्वीट से खुलासा होता है कि उनके जरिए नई कांग्रेस बनी है।’ उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी के लिए जीवन मजाक है और वह उस तरह के पोस्ट करने के अवसर ढूंढते रहते हैं जो उन्हें उनके पसंदीदा पीदी (राहुल का पालतू कुत्ता) की याद दिलाए।’

वहीं अभिनेता और भाजपा नेता परेश रावल ने राहुल को जवाब देते हुए लिखा, 'न्यू इंडिया में कुत्ते आपसे ज्यादा होशियार हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed