{"_id":"5c14c094bdec2253fa7b6e9f","slug":"assembly-elections-results-2018-kapil-sibal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरबीन खरीदकर अमित शाह को गिफ्ट करूंगा, कपिल सिब्बल ने कसा तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दूरबीन खरीदकर अमित शाह को गिफ्ट करूंगा, कपिल सिब्बल ने कसा तंज
Sat, 15 Dec 2018 02:21 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
कपिल सिब्बल का अमित शाह पर तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की करारी हार के बाद अब कांग्रेस की तरफ से हमले का दौर तेज है। आज कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने हार को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तंज कसा। राफेल डील पर एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सिब्बल ने अमित शाह को निशाने पर लिया।
कपिल सिब्बल ने कहा, मैंने एक दूरबीन खरीदने के लिए कहा है, मैं इसे भाजपा अध्यक्ष को गिफ्ट में दूंगा। उन्होंने कहा था कि तीन राज्यों में चुनाव के बाद कांग्रेस को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ेगी।
बता दें कि इन तीन राज्यों में कांग्रेस ने भाजपा से सत्ता छीन ली। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 15 साल बाद सत्ता में वापसी की, वहीं राजस्थान में भाजपा को हराकर 5 साल बाद सरकार बनाई है।
एक सभा के दौरान अमित शाह ने कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को ढूंढ़ने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ेगी। लेकिन इन राज्यों के चुनाव नतीजों ने भाजपा को जबरदस्त झटका दे डाला।

Kapil Sibal, Congress: I have asked for a telescope to be bought, I will then gift it to the BJP President. He had said that after the elections in these 3 states one would need a telescope to see Congress pic.twitter.com/czsaX0SAez
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 15, 2018