फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Elections 2022 Election Commission and Union Health Secretary Meeting Begins Rallies and Road Shows May Be Banned

Assembly Elections 2022 : कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चुनाव आयोग ने की समीक्षा, तेजी से वैक्सीनेशन कराने की सलाह दी

Thu, 06 Jan 2022 01:06 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 06 Jan 2022 01:06 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने पिछले दिनों कहा था कि राजनीतिक पार्टियां तय समय पर ही चुनाव चाहती हैं, हालांकि हालात को देखते हुए कोई भी फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Assembly Elections 2022 Election Commission and Union Health Secretary Meeting Begins Rallies and Road Shows May Be Banned
चुनाव आयोग - फोटो : ANi

विस्तार

देश में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग ने गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ अहम बैठक की। इसमें कोरोना की स्थिति की समीक्षा हुई। 
विज्ञापन

आयोग ने चुनावी राज्यों में तेजी से वैक्सीनेशन कराने पर जोर दिया। इसके अलावा चुनाव प्रचार और मतदान के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के संबंध में भी चिकित्सा विशेषज्ञों से सुझाव लिए। 
विज्ञापन


कोर्ट ने पूछा- क्या ऑनलाइन वोटिंग हो सकती है?
इस बीच, नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य में ओमिक्रॉन व कोरोना के मामले बढ़ने से विधान सभा के चुनाव व रैलियों को स्थगित किए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद चुनाव आयोग व भारत सरकार से पूछा है कि क्या चुनावी रैलियां वर्चुअली और वोटिंग ऑनलाइन हो सकती है। नैनीताल हाईकोर्ट ने 12 जनवरी तक इस मामले में सरकार से जवाब देने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं की सूची जारी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यूपी की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची जारी कर दी है। आयोग के अनुसार, प्रदेश में 15 करोड़ दो लाख 84005 मतदाता हैं।
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चलाए गए विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 52 लाख 80 हजार 882 नए मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें परुषों की संख्या 28 लाख 86 हजार 988 है जबकि महिलाओं की संख्या 23 लाख 92 हजार 258 है। तृतीय लिंग के 1636 मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें 18 से 19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 14 लाख 66 हजार 470 नाम जोड़े गए हैं।



बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने निर्वाचन कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 1 नवंबर में से 05 दिसंबर तक नाम जोड़ने और कटवाने के लिए अभियान चलाया गया था। इस दौरान न सिर्फ  52.80 लाख नए  मतदाता जोड़े गए बल्कि 21 लाख 40 हजार 278 नामों को मतदाता सूची से हटाया गया। इसमें 10 लाख 50 मतदाता मृतक श्रेणी, 3 लाख 32 हजार 905 जो दूसरे स्थानों पर चले गए हैं। और 7 लाख 94 हजार 29 ऐसे मतदाता है जिनके दो स्थानों की मतदाता सूची में नाम थे। अजय कुमार ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान 2 लाख 37 हजार 941 प्रविष्टियों में संशोधन संबंधी कार्रवाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed