फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Elections 2021, Campaign ends for final election phase in Assam and Third phase in Bengal

Assembly Election 2021: बंगाल में तीसरे और असम समेत 4 राज्यों में अंतिम चरण का थमा प्रचार, 6 अप्रैल को मतदान

Mon, 05 Apr 2021 02:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Apr 2021 02:30 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में तीन जिलों की 31 सीटों और असम में 40 सीटों पर 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा केरल की 140 सीटों, तमिलनाडु की 234 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए भी 6 अप्रैल को ही मतदान होगा। 

विज्ञापन
Assembly Elections 2021, Campaign ends for final election phase in Assam and Third phase in Bengal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के तहत पश्चिम बंगाल और असम में तीसरे चरण और केरल तमिलनाडु और पुडुचेरी में सभी सीटों पर मतदान के लिए प्रचार रविवार शाम को खत्म हो गया।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में तीन जिलों की 31 सीटों और असम में 40 सीटों पर 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा केरल की 140 सीटों, तमिलनाडु की 234 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए भी 6 अप्रैल को ही मतदान होगा। 
विज्ञापन


असम में तीसरे और अंतिम चरण में कद्दावर भाजपा नेता हिमंत बिस्व शर्मा सहित 337 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण में 31 सीटों पर 205 उम्मीदवार हैं, जिनमें भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता, माकपा के कांति गांगुली भी हैं। इधर, तमिलनाडु में 3,998 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, डीएके प्रमुख एमके स्टालिन भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम में भी थमा चुनाव प्रचार
असम विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार रविवार को समाप्त हो गया। छह अप्रैल को 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होने हैं। तीसरे चरण में नेडा के संयोजक और राज्य के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित 337 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में सील हो जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टियों के गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किए।

बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के तीन सहित 12 जिलों की इन सीटों पर चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले उम्मीदवार अंतिम समय तक प्रचार करते रहे। इनमें 25 महिला प्रत्याशी भी हैं।

मोदी ने बीटीआर में कोकराझार और तामुलपुर में दो रैलियों को संबोधित किया और बोडो समझौता होने तथा भाजपा की विकास पहल को रेखांकित किया। भाजपा के एक अन्य स्टार प्रचारक व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निचले असम के कई निर्वाचन क्षेत्रों में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

 

तमिलनाडु की सत्ता में लौटेगी द्रमुक पार्टी

तमिलनाड में छह अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए रविवार शाम सात बजे चुनाव प्रचार थम गया। यह चुनाव तय करेगा कि क्या सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक की लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में वापसी होगी या फिर एक दशक बाद द्रमुक सत्ता में लौटेगी। चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान 428 करोड़ रुपये के मूल्य सामान एवं नकद जब्त किए गए।

इस चुनाव में मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम, द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन, एएमएमके संस्थापक टीटीवी दिनाकरण, अभिनेता एवं मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन, नाम तमीझार काच्ची के नेता सीमान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एल मुरूगन समेत 3,998 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

प्रचार के आखिरी दिन पलानीस्वामी और स्टालिन ने पूरी ताकत झोंक दी। पलानीस्वामी अपनी पार्टी को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने जबकि स्टालिन द्रमुक की एक दशक बाद राज्य की सत्ता में वापसी के प्रयास में लगे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई केंद्रीय नेताओं ने क्रमश: सत्तारूढ़ एवं विपक्षी गठबंधनों के पक्ष में प्रचार किया।

केरल में दम गया प्रचार
छह अप्रैल यानी मंगलवार को होने वाले केरल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार रविवार शाम थम गया। अंतिम दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निमोम क्षेत्र में दो स्थानों पर ऑटो रिक्शा की सवारी की। इसके जरिए उन्होंने केंद्र की भाजपा-राजग सरकार को ईंधन की बढ़ती कीमतों पर घेरा। इससे पहले यूडीएफ की बैठक में उन्होंने कहा कि उनके गठबंधन की सरकार बनने पर 'न्यूनतम आय योजना' (न्याय) के तहत केरल के हर गरीब व्यक्ति को निश्चित रूप से हर महीने छह हजार रुपये मिलेंगे।

ऑटोरिक्शा में पहुंचे तो हैरान हुए सभी
निमोम में राहुल गांधी ने रविवार शाम चुनावी बैठक को संबोधित किया। वह यहां ऑटोरिक्शे में बैठ कर पहुंचे, जिससे हर कोई हैरत में पड़ गया। निमोम से सांसद के मुरलीधरन कांग्रेस नीत यूडीएफ के उम्मीदवार हैं। इस सीट पर एलडीएफ,यूडीएफ और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed