चुनाव में आज: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनावी सरगर्मी जोरों पर है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है. हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
-मध्यप्रदेश के गुना में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो।
#MadhyaPradesh: BJP President Amit Shah holds a road show in Guna. pic.twitter.com/i69oXmaxcg
— ANI (@ANI) October 9, 2018
-राहुल गांधी पहुंचे राजस्थान, रैली में मोदी सरकार को लिया निशाने पर। राहुल ने कहा- मोदीजी ने किसानों और गरीबों से 45 हजार करोड़ रुपये लिए और अनिल अंबानी को दे दिए। मैंने संसद में उनसे पूछा कि उन्हें कॉन्ट्रैक्ट क्यों दे दिया? मैंंने उनकी आंखों में आंखें डालकर देखा, लेकिन वह इधर-उधर देखते रहे।
Modi ji took out Rs 45,000 Cr from pockets of farmers&poor & gave to Anil Ambani. I asked him in Parliament why did he give the contract to him? I looked him in the eye but he looked here&there. Nation saw that he couldn't look youth of India in the eye: Rahul Gandhi in Rajasthan pic.twitter.com/kt7051Plxw
— ANI (@ANI) October 9, 2018
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज राजस्थान के दौरे पर होंगे। वह सीएम वसुंधरा के गढ़ धौलपुर में रैली करेंगे। राहुल अपने दो दिन के दौरे में 165 किमी. लंबा रोड शो करेंगे।
- राहुल गांधी दो दिन के चुनावी दौरे पर राजस्थान जा रहे हैं लेकिन भरतपुर के एसडीएम ने उनकी रैली पर रोक लगा दी है। एसडीएम जगदीश आर्य का कहना है कि कांग्रेस को इसके लिए रैली ग्राउंड के मालिक से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। इससे पहले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया था कि राहुल मंगलवार सुबह धौलपुर पहुंचेंगे जहां मनिया में पहली बैठक के बाद बाडी, बसेडी, बयाना और वैर में लोगों को संबोधित करेंगे।