फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी हलचल : स्मृति ईरानी बोलीं- टीएमसी के गुंडाराज को अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे बंगाल के लोग

Mon, 29 Mar 2021 10:26 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 29 Mar 2021 10:26 PM IST
खास बातें

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के मद्देनजर सभी पार्टियां अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने चुनावी क्षेत्र नंदीग्राम में व्हीलचेयर पर रोड शो किया। उनका रोड शो खुदीराम मोड़ से नंदीग्राम के ब्लॉक-2 में ठाकुर चौक तक हुआ। उधर, तमिलनाडु में डीएमके चीफ एमके स्टालिन ने लोगों से कई बड़े वादे किए। यहां पढ़ें पांचों राज्यों से संबंधित चुनावी अपडेट्स...
 

विज्ञापन
Assembly Election 2021 Live Updates West Bengal, Assam, Kerala, Tamil Nadu, Puducherry, Mamata banerjee, suvendu adhikari In Hindi News All Updates
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:45 PM, 29-Mar-2021

एआईएडीएमके विधायक के जेसीबी ड्राइवर के घर पर इनकम टैक्स का छापा

एआईएडीएमके विधायक आर चंद्रशेखर के जेसीबी ड्राइवर अलगरासामी के घर से आयकर विभाग ने एक करोड़ रुपये की अघोषित नकदी बरामद की है।
09:28 PM, 29-Mar-2021

टीएमसी के गुंडा राज को अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे बंगाल के लोगः स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग ममता बनर्जी को चेतावनी दे रहे हैं कि वे टीएमसी के गुंडाराज को अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक 80 साल की वृद्ध महिला को टीएमसी के गुंडों ने बेरहमी से पीटा, उनकी जान चली गई। उनका कसूर ये था कि उनका परिवार भाजपा का समर्थक है और कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
07:43 PM, 29-Mar-2021

सुवेंदु का काफिला रोकने की कोशिश, टीएमसी पर आरोप

नंदीग्राम में गुरुवार को होने वाले मतदान से पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बीच झड़प की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक चुनावी सभा से लौट रहे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमले की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि रास्ते में टीएमसी का झंडा लिए कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोकने की कोशिश की और जमकर नारेबाजी करने लगे।  
07:09 PM, 29-Mar-2021

स्टालिन ने किया बड़ा वादा

तमिलनाडु में विधानसभा के मद्देनजर राजनीतिक दल लगातार बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। इस बीच डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य में न सीएए लागू होगा और न ही कृषि कानून।
 

 
06:40 PM, 29-Mar-2021

ओडिशा की पिपिली विधानसभा सीट उपचुनाव के लिये कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारा

कांग्रेस ने ओडिशा की पिपिली विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल के होने वाले उपचुनाव में अजित मंगाराज को अपना उम्मीदवार बनाया है। उपचुनाव में बीजद, कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और भाजपा पहले ही अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी हैं। बीजद ने रुद्रप्रताप महारथी को जबकि भाजपा ने आश्रित पटनायक को मैदान में उतारा है। पटनायक पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। बीजद तथा कांग्रेस उम्मीदवार अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस सीट पर बीजद से सात बार विधायक और मंत्री रहे प्रदीप महारथी का अक्टूबर 2020 में निधन हो गया था, जिसके चलते उपचुनाव कराया जा रहा है। रुद्रप्रताप महारथी दिवंगत नेता प्रदीप महारथी के पुत्र हैं।
05:32 PM, 29-Mar-2021

सर्बानंद सोनोवाल ने गुवाहाटी के फैंसी बाजार में एक होली समारोह में भाग लिया

असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने आज गुवाहाटी के फैंसी बाजार में एक होली समारोह में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:20 PM, 29-Mar-2021

पीयूष गोयल ने किया त्रिशूर में रोड शो   

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता पीयूष गोयल ने केरल के त्रिशूर में एक रोड शो किया।
05:07 PM, 29-Mar-2021

मैं भी गेम खेल सकती हूं, शेरनी की तरह दहाड़ सकती हूं : ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को नंदीग्राम पहुंचकर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो लोग संस्कृति से प्यार नहीं कर सकते, वे यहां राजनीति नहीं कर सकते। नंदीग्राम के लोग गुंडागर्दी को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने बीरुलिया में बैठक की और इसके तुरंत बाद टीएमसी कार्यालय को नष्ट कर दिया गया। सुवेंदु अधिकारी का जो मन कर रहा है वह कर रहा है। मैं भी गेम खेल सकती हूं। मैं भी शेर की तरह दहाड़ सकती हूं। मैं रॉयल बंगाल टाइगर हूं। 
05:03 PM, 29-Mar-2021

भाजपा शासित राज्यों की पुलिस की तैनाती पर तुरंत रोक लगेः टीएमसी

टीएमसी के नेताओं ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा कि पूर्वी मिदनापुर में दूसरे चरण के चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और किसी भी अन्य भाजपा या एनडीए शासित राज्यों से सशस्त्र बलों की तैनाती पर भी रोक लगाई जाए। 
04:56 PM, 29-Mar-2021

एनसीपी ने भागीरथ भालके को पंढरपूर क्षेत्र के लिए अपना उम्मीदवार बनाया

एनसीपी ने भागीरथ भालके को आगामी पंढरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया।  
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed