फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी हलचल: भाजपा ने छह राज्यों में उपचुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची की जारी

Thu, 25 Mar 2021 11:09 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 25 Mar 2021 11:09 PM IST
खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2021 Live: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर बयानों के तीर चला रहे हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल और असम में आज शाम पांच बजे पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले बंगाल में अमित शाह, ममता बनर्जी समेत कई बड़े नेताओं ने रैलियां कीं। इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल और असम में चुनावी रैलियों को संबोधित किया था। वहीं, गृह मंत्री ने भी केरल में रैलियां की थीं। यहां पढ़ें पांचों राज्यों के चुनाव संबंधित पूरा अपडेट्स...

विज्ञापन
Assembly election 2021 live updates: west bengal assam kerala tamil nadu in hindi news all updates
भाजपा - फोटो : social media

लाइव अपडेट

09:36 PM, 25-Mar-2021

भाजपा ने छह राज्यों में उपचुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची की जारी

भाजपा ने छह राज्यों में उपचुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यहां पढ़ें पूरी लिस्ट...
06:53 PM, 25-Mar-2021

असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार समाप्त

असम और बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार समाप्त हो गया है। 27 मार्च को अब मतदान होगा।
विज्ञापन
06:29 PM, 25-Mar-2021

टीएमसी के लोगों को हो रही है बमों की सप्लाईः राजनाथ

पश्चिम बंगाल के तालडांगरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यहां बम का बड़ा उद्योग चल रहा है। यहां बम बनाने वालों ने कहा है कि हम तरह-तरह के बम बनाते हैं और इन बमों की सप्लाई TMC के लोगों को करते हैं ताकि वे भाजपा के नेताओं के ऊपर बम फेंककर उनकी हत्या कर सकें, उनका मनोबल तोड़ सकें। 
05:54 PM, 25-Mar-2021

अखिल गोगोई के पक्ष में वोट करें असम की जनताः मेधा पाटेकर

सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर असम विधानसभा चुनाव में लोगों से जेल में कैद सीएए विरोधी आंदोलन के नेता अखिल गोगोई के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए गुरुवार को दावा किया कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को घटा दिया जाएगा।
05:49 PM, 25-Mar-2021

बंगाली भाषा के साथ खेला मत करो दीदी : शाह

बांकुरा में अमित शाह ने कहा कि बंगाल के हर बच्चे को बांग्ला सीखनी होगी। दीदी(ममता बनर्जी) इसका विरोध कर रही हैं, क्योंकि वो उर्दू में पढ़ाना चाहती हैं। वोट बैंक के लिए बंगाली भाषा के सम्मान के साथ अब खेला नहीं होगा दीदी। 
05:16 PM, 25-Mar-2021

 मिथुन चक्रवर्ती का रोड शो

बंगाल के झारग्राम में अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने शुरू किया रोड शो।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:46 PM, 25-Mar-2021

दो मई के बाद कोई नहीं रोक सकेगा दुर्गा पूजा मनाने सेः शाह

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी के राज में दुर्गा पूजा करने के लिए कोर्ट में जाना पड़ता है। एक बार कमल के निशान पर बटन दबा दो, 2 मई के बाद किसी की ताकत नहीं होगी दुर्गा पूजा को रोकने की।
04:29 PM, 25-Mar-2021

सभी महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त की जाएगीः शाह

बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर के तामलुक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो सभी महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त की जाएगी। केजी से पीजी तक, भाजपा महिलाओं को मुफ्त शिक्षा देगी। 
04:23 PM, 25-Mar-2021

हर मछुआरे के बैंक अकाउंट में 6,000 रुपए देंगेः अमित शाह

बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर के तामलुक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम हर मछुआरे के बैंक अकाउंट में 6,000 रुपए देंगे। हर किसान के बैंक अकाउंट में चेक के जरिए हर महीने 18,000 रुपए डालेंगे। पूरे देश के किसानों को 18,000 रुपए मिल गए हैं लेकिन बंगाल के किसानों को ममता बनर्जी 18,000 रुपए मिलने नहीं देती हैं। 
04:09 PM, 25-Mar-2021

हम प्यार के खिलाफ नहीं हैं, हम 'जिहाद' के खिलाफ हैं- शिवराज

शिवराज ने कहा कि हम प्यार के खिलाफ नहीं हैं, हम 'जिहाद' के खिलाफ हैं। किसी को धोखा देने, नाम बदलने या बेईमान तरीके से प्यार नहीं करना चाहिए। हमने फ्रीडम टू रिलिजन एक्ट 2021 कानून बनाया। पार्टी ने कहा है कि राज्य में एक समान कानून लागू किया जाएगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed