पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री ने दी शाह को चुनौती, कहा- गांधी परिवार को पैसे देने का आरोप साबित करें या फिर मांगे माफी
पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणस्वामी ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दी है। नारायणस्वामी ने कहा, अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15000 करोड़ रुपये पुडुचेरी के विकास के लिए भेजे, जो मुख्यमंत्री ने गांधी परिवार को दे दिए। शाह ने मुझ पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। मैं चुनौती देता हूं कि वे अपने बयान को साबित करें। अगर वो ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो फिर देश और पुडुचेरी की जनता से माफी मांगें।
कांग्रेसी नेता और पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामी ने कहा कि अगर गृह मंत्री अमित शाह मुझ पर लगाए गए आरोप साबित नहीं कर पाते हैं, तो मैं मेरी और गांधी परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए झूठा बयान देने के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करूंगा।
If he doesn't prove, he has to apologise to the nation & people of Puducherry. If he doesn't prove, I will file a criminal defamation suit against him for giving a false statement to damage my image & that of Gandhi family: Congress leader and former Puducherry CM V Narayanasamy https://t.co/Dg7bwkyp3Y
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 1, 2021
क्या है मामला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पुडुचेरी के दौर पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि पुडुचेरी भ्रष्टाचार की गंगा को बहाने का काम नारायणस्वामी की सरकार ने किया। नारायणस्वामी पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा था कि 15,000 करोड़ रुपये भारत सरकार ने यहां के विकास के लिए भेजे। क्या आपके गांवों में ये पैसा आया है? नारायणसामी की सरकार ने ये 15,000 करोड़ रुपये गांधी परिवार के सेवा में दिल्ली भेज दिया। शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने केंद्र से (पुडुचेरी के लिए) मिली 15 हजार करोड़ रुपये की राशि में से गांधी परिवार को 'कट मनी' दिया।