फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election 2018: New Voters will play crucial role in MP elections

मध्यप्रदेश में हार-जीत का गणित पेचीदा, युवा ही साबित होंगे निर्णायक

Wed, 24 Oct 2018 06:08 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
Assembly Election 2018: New Voters will play crucial role in MP elections
voter list
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा 2003 से लगातार परचम लहरा रही है। 2013 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 44.88 प्रतिशत वोट और 165 सीटें मिली थीं। कांग्रेस के खाते में 36.38 प्रतिशत वोट और महज 58 सीटें आईं। जबकि वोटों की दृष्टि से देखें तो 4.66 करोड़ मतों में से कांग्रेस को कुल 1 करोड़ 23 लाख 15 हजार 253 मत मिले थे। इसके मुकाबले भाजपा को 1 करोड़ 51 लाख 91 हजार 335 मत प्राप्त हुए थे। लेकिन कहा जा रहा है कि राज्य में युवा जिधर जाएंगे उस पार्टी का भाग्य बदल जाएगा।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार मप्र में करीब 1 करोड़, 37 लाख, 83 हजार 383 ऐसे युवा मतदाता हैं जिनकी आयु 20-29 साल के बीच की है। इनमें से 18-19 साल की आयुवर्ग वाले युवाओं की संख्या करीब 23 लाख है। राज्य के मुख्य चुनाव चुनाव अधिकारी जयदीप गोविंद के अनुसार 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कुल 5.66 करोड़ मतदाता अपने मताअधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
राज्य में दो ध्रुवीय चुनाव
 
मप्र में मुख्यत: केवल दो राजनीतिक दल हैं, जिनके वोटों का प्रतिशत दहाई अंक का है। कांग्रेस और भाजपा के बाद तीसरे नंबर की पार्टी बसपा है। 2013 के विधानसभा चुनाव में बसपा को कुल 21 लाख 28 हजार 333 वोट मिले थे। बसपा ने चार सीटें जीतने में सफलता पाई थी। कांग्रेस और भाजपा दोनों का अनुमान है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में किसी तीसरे राजनीतिक दल को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगने वाली है। बसपा को इस विधानसभा चुनाव में भी 6-7 प्रतिशत वोट और 3-5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच में ही रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
युवा ही बांधेंगे जीत का सेहरा
 
जिस दल की तरफ युवाओं का रुझान रहेगा, जीत का सेहरा भी उसी दल के नेता के सिर बंधेगा। क्योंकि 70-80 लाख युवा ऐसे हैं जो पहली बार अपने क्षेत्र के विधायक को चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed