24 नवंबर 2018: मध्यप्रदेश में पीएम से सीएम तक की रैलियां, पढ़िए पूरी हलचल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में पीएम से सीएम तक का दौरा
आज प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। पीएम मोदी, मंदसौर और छतरपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 24 नवंबर को #MadhyaPradesh में होने वाले कार्यक्रम#MPWithBJP pic.twitter.com/WJED4sjqv1
विज्ञापन विज्ञापन— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) November 24, 2018
शिवराज सिंह चौहान, खरगौन, उज्जैन, धार, बड़वानी विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां और रोड शो करेंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इंदौर राऊ और इंदौर-1 में प्रचार करते नजर आएंगे। वहीं शाहनवाज हुसैन, सिंगरौली और अनूपपुर में प्रचार करेंगे। स्मृति ईरानी पन्ना और दतिया मे सभाएं करेंगी।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने भी झोंकी ताकत
प्रचार के लिए अब बस तीन दिन का वक्त बचा है। ऐसे में पार्टियां कोई कसर छोड़ना नहीं चाहतीं। कांग्रेस भी आज प्रचार की पतवार पूरे जोर से चलाएगी। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सागर, दमोह और टीकमगढ़ में सभाएं करेंगे।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी आज 24 नवंबर 2018 को सागर, दमोह और टीकमगढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
— MP Congress (@INCMP) November 24, 2018
—सभी कांग्रेस साथियों एवं समर्थकों से प्रार्थना है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर मप्र की आज़ादी में अपना योगदान सुनिश्चित करें। pic.twitter.com/GKyXMz9WuI
नीमच और रतलाम में राजबब्बर दिखेंगे। आगर, मालवा और राजगढ़ में पूर्व सीएम दिग्विजय की रैलियां होंगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया, होशंगाबाद, सीहोर, सागर, रायसेन और अशोकनगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
राजस्थान
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज जयपुर, जोधपुर, नागौर और अजमेर जिले की विधानसभाओं में चुनाव प्रचार करेंगी।