21 नवंबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए
- मध्यप्रदेश : पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शाम इंदौर में रोड शो करेंगे।
- मध्यप्रदेश : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज दोपहर 2.15 बजे इंदौर में पत्रकारों से करेंगे चर्चा।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आज दिनांक 21 नवंबर 2018 को दोपहर 2:15 पर इंदौर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन विज्ञापन
—सभी पत्रकार साथी सादर आमंत्रित हैं। pic.twitter.com/pPPhqYUZOu— MP Congress (@INCMP) November 21, 2018
- मध्यप्रदेश : केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भोपाल, शिवनी, हरदा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
- राजस्थान : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज प्रदेश में दो चुनावी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जयपुर में युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर 4 से शाम 7 बजे तक बीकानेर में जूनागढ़ तक रोड शो करेंगे।
- मध्यप्रदेश : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज छिंदवाडा जिले के अमरवाडा, नरसिंहपुर जिले की करेली और गाडरवाडा और भोजपुर क्षेत्र के सुल्तानपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मान. कमलनाथ जी आज दिनांक 21 नवंबर 2018 को छिंदवाडा जिले के अमरवाडा, नरसिंहपुर जिले की करेली और गाडरवाडा एवं भोजपुर क्षेत्र के सुल्तानपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
— MP Congress (@INCMP) November 21, 2018
-सभी कांग्रेस साथियों एवं समर्थकों से साथ आकर मप्र की आवाज बुलंद करने की अपेक्षा है। pic.twitter.com/FesvS8eGK6