फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly election 2016 in tamilnadu

'अम्मा' से तीन गुना अमीर है एक प्रत्याशी

Sat, 07 May 2016 03:24 PM IST
सलमान रावी/ बीबीसी संवाददाता
सलमान रावी/ बीबीसी संवाददाता Updated Sat, 07 May 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
 assembly election 2016 in tamilnadu
- फोटो : PTI

तमिलनाडु विधानसभा के लिए 16 मई को मतदान होगा। राज्य में विधानसभा की कुल 234 सीटें हैं। इन सीटों पर 3,785 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 320 है, जबकि दो किन्नर उम्मीदवार भी मैदान में हैं। तमिलनाडु की राजनीति का फिल्मी कनेक्शन इस चुनाव में भी साफ नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री जे जयललिता, राधाकृष्णन नगर से चुनाव लड रहीं हैं। खुद फिल्मों की अदाकारा रहीं जयललिता तमिल फिल्मों के सुपरस्टार एम जी रामाचंद्रन द्वारा स्थापित राजनीतिक दल की सुप्रीमो हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


चुनाव आयोग में दायर हलफनामे में उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति 113. 73 करोड रुपए बताई है। वहीं डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधि तिरुवरुर से लड रहे हैं। करुणानिधि तमिल फिल्मों के स्क्रिप्ट राइटर रहे हैं और उनके परिवार के लोग फिल्मों में काम करते रहे हैं।  उन्होंने हलफनामे में 13.42 करोड रुपए की संपत्ति की घोषणा की है। डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत उलुंदुरपेट्टई से लड रहे हैं।  कैप्टन विजयकांत तमिल फिल्मों के हीरो रहे हैं।  बडे परदे से राजनीति का रुख करने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी बना ली। विजयकांत ने अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा 19. 37 करोड रुपए घोषित किया है। उन्होंने खुद पर 4. 81 करोड रुपए का बैंक ऋण भी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार नंगूनेरी विधानसभा सीट से लडने वाले कांग्रेस के एच वसंत कुमार सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति 332. 27 करोड रुपए बताई है। साथ ही उन्होंने खुद पर 122.53 करोड रुपए का बैंक ऋण भी बताया है। राधाकृष्णन नगर निर्वाचन क्षेत्र से सबसे ज्यादा 45 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं पीएमके के अंबुमणि रामदॉस पेन्नागाराम से चुनाव लड रहे हैं। अन्नाद्रमुक का कई छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन है।  लेकिन सभी, 234 विधानसभा सीटों पर अन्नाद्रमुक के चुनाव चिन्ह 'दो पत्तियां' पर ही लडेंगे। द्रविड मुनेत्र कडगम (डीएमके) ने कांग्रेस, दो मुस्लिम पार्टियों, एक दलित पार्टी और कई छोटी पार्टियों के साथ हाथ मिलाया है। भाजपा का गठबंधन बडे क्षेत्रीय दलों से नहीं हो पाया है।  कुछ छोटे दलों से उनका गठबंधन जरूर हुआ मगर उन दलों का उतना प्रभाव नहीं है।



अंबुमणि रामदॉस की पीएमके अकेले लड रही है। अभिनेता विजयकांत की डीएमडीके ने दो वाम पार्टियों, वीसीके, एमडीएमके और तमिल मनीला कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। चुनाव के दौरान भ्रष्टाचार बडा मुद्दा है जिसे लेकर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दल अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। तमिलनाडु में अमूमन मुफ्त सौगातों ने कई बार राजनीतिक दलों का चुनावी भविष्य तय किया है। चुनावों के दौरान आम मतदाता की नजर इन मुफ्त सौगातों पर रहती है। इससे पहले के चुनावों में धोती, साडी के अलावा राजनीतिक दलों ने ग्राइंडर से लेकर मिक्सी और फ्रिज तक मतदाताओं को मुफ्त में बांटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed