{"_id":"67ecf32111a3a0a4bb0586a2","slug":"assault-on-freedom-of-speech-cpim-mp-on-l2-empuraan-row-know-all-about-it-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"L2-Empuraan: 'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला', माकपा सांसद ने राज्यसभा में उठाया फिल्म 'एल2: एम्पुरान' का मुद्दा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
L2-Empuraan: 'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला', माकपा सांसद ने राज्यसभा में उठाया फिल्म 'एल2: एम्पुरान' का मुद्दा
Wed, 02 Apr 2025 01:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:49 PM IST
सार
राज्यसभा में माकपा सांसद जॉन ब्रिटास ने बुधवार को अभिनेता मोहनलाल की फिल्म 'एल2: एम्पुरान' का मुद्दा उठाया। उन्होंने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद कथित तौर पर मिल रही धमकियों और इस वजह से फिल्म में हुए अहम बदलावों का जिक्र किया।
विज्ञापन
माकपा सांसद जॉन ब्रिटास
- फोटो : PTI
विस्तार
देश में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की एक मूवी 'एल2: एम्पुरान' को लेकर काफी विवाद मचा हुआ है। दरअसल, दर्शकों का एक तबका इसके कुछ दृश्यों पर पक्षपात का आरोप लगा रहा है। कई राजनीतिक दल भी इस पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच माकपा सांसद ने राज्यसभा में इस फिल्म के मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन
दरअसल, माकपा सांसद जॉन ब्रिटास ने बुधवार को अभिनेता मोहनलाल की फिल्म 'एल2: एम्पुरान' में सिनेमाघरों में रिलीज के बाद कथित तौर पर मिल रही धमकियों और इस वजह से हुए अहम बदलावों का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 'सरकार वक्फ विधेयक से किसी भी धार्मिक मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगी', लोकसभा में रिजिजू का बयान
विज्ञापन
शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा, 'इस देश में दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हो रही हैं। भारतीय संविधान में निहित अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है।' उन्होंने कहा, 'मैं बस इतना कहूंगा कि एक फिल्म जिसे सेंसर किया गया था। थिएटर में रिलीज किया गया था। उसे फिर से सेंसर बोर्ड में वापस जाने के लिए कहा गया और धमकियों की वजह से 24 कट लगाए गए।'
'देश तेजी से घायल लोगों का स्वर्ग बनता जा रहा'
ब्रिटास ने कहा कि फिल्म के नायक को भी राष्ट्र-विरोधी बताया गया। सांसद ने कहा, 'अगर इस देश में ऐसी स्थिति है, तो मुझे डर है कि लोगों को दी जाने वाली अभिव्यक्ति और बोलने की स्वतंत्रता खतरे में पड़ जाएगी।' ब्रिटास ने इस बात पर जोर दिया कि अभिव्यक्ति और बोलने की स्वतंत्रता पवित्र है। उन्होंने कहा, 'हमारा देश तेजी से घायल लोगों का स्वर्ग बनता जा रहा है। हर कोई घायल हो रहा है।'
यह भी पढ़ें- 'किसी की बात कोई बदगुमा न समझेगा, जमीन का दर्द कभी आसमान नहीं समझेगा', लोकसभा में बोले रिजिजू
फिल्म ईसाई धर्म के खिलाफ: अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री
अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा कि यह फिल्म ईसाई धर्म के खिलाफ है और आरोप लगाया कि कम्युनिस्ट भारत में हर धर्म का अपमान करना चाहते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन