फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: two firemen dies in gas well fire

असम गैस कुएं में आग: दो अधिकारी निलंबित, दो दमकलकर्मियों की मौत

Wed, 10 Jun 2020 05:55 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Amit Mandal Updated Wed, 10 Jun 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Assam: two firemen dies in gas well fire
ऑयल इंडिया लिमिटेड के गैस कुएं में आग - फोटो : ANI
असम के तिनसुकिया जिले में पिछले 15 दिन से गैस के अनियंत्रित रिसाव के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ‘ऑयल इंडिया’ के बागजान कुएं में लगी भीषण आग के मामले में दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इन्हें लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन


‘ऑयल इंडिया’ के बागजान कुएं में लगी भीषण आग में दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई है। ‘ऑयल इंडिया’ के प्रवक्ता त्रिदिव हजारिका ने को बताया कि आग लगने के बाद दो दमकलकर्मी मंगलवार को लापता हो गए थे और एनडीआरएफ के एक दल ने बुधवार सुबह उनके शव बरामद किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनके शव आग लगने वाली जगह के निकट पानी वाले क्षेत्र से बरामद किए गए। प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता है कि वे पानी में कूद गए और डूब गए क्योंकि उनके शरीर पर जलने का कोई निशान नहीं हैं। उनकी मौत की असल वजह जांच के बाद ही पता चल पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि दोनों की पहचान दुरलोव गोगोई और टीकेश्वर गोहेन के रूप में की गई है और दोनों कंपनी के अग्निशमन विभाग में सहायक ऑपरेटर थे। इस आग को बुझाने के प्रयास में ओएनजीसी का एक दमकलकर्मी मामूली रूप से झुलस गया था।

‘ऑयल इंडिया’ ने कहा है कि इस आग को बुझाने में चार सप्ताह लग जाएंगे।

आग अब 50 मीटर के दायरे में
वहीं, सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि आग अब 50 मीटर के दायरे में ही रह गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसे बुझाने में 25-28 दिन लगेंगे। हमने इलाके से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। पीएम मोदी ने पूरी मदद का वादा किया है।  

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed